Tuesday, October 13, 2026
Google search engine
Homeराज्यहरियाणा के मनदीप पर बरसी किस्मत, 50 लाख की लॉटरी जीतकर बने...

हरियाणा के मनदीप पर बरसी किस्मत, 50 लाख की लॉटरी जीतकर बने लखपति

सरदूलगढ़ 
 हरियाणा के सिरसा जिले की रानियां तहसील के गांव सुल्तानपुरिया निवासी मनदीप सिंह ने लॉटरी में 50 लाख रुपये जीते हैं। इसके साथ ही मनदीप लखपति बन गया। हालांकि, लॉटरी निकलने के बाद शुरुआत में विजेता की पहचान नहीं हो पाई थी।

इसके बाद लॉटरी सेंटर की ओर से इंटरनेट मीडिया पर वीडियो साझा कर लोगों से इसे अधिक से अधिक शेयर करने की अपील की गई, ताकि जीत की खबर संबंधित व्यक्ति तक पहुंच सके। सोमवार को विजेता मनदीप सिंह की पहचान हुई और उन्होंन गौरव लॉटरी सेंटर के संचालक से मुलाकात की।

हेमराज ने भी जीता 21 लाख 
वहीं, इससे पहले रूपनगर के कीरतपुर साहिब में पीर साईं बुढ़ण शाह जी की दरगाह के पास लंबे समय से फड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले बुजुर्ग हेमराज की किस्मत अचानक चमक गई थी। हेमराज की महज 50 रुपये की लाटरी टिकट ने उसे 21 लाख रुपये की इनामी राशि जितवा दी।

लॉटरी निकलने की खबर मिलते ही हेमराज और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। लंबे समय से आर्थिक तंगी में परिवार का गुजारा करने वाले हेमराज के लिए यह इनाम किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। हेमराज दरगाह के पास कपड़े आदि की फड़ी लगाकर अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं।

विदेश में नहीं चमकी किस्मत, लॉटरी ने बना दी करोड़पति
वहीं, बटाला के गांव वडाला ग्रंथियां का कवलजीत सिंह कर्ज लेकर विदेश गया था, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया था। मां पिंदरजीत कौर के नाम पर खरीदी लॉटरी ने उसे करोड़पति बना दिया। कवलजीत सिंह ने बताया कि वह कर्ज लेकर मस्कट गया था।

वह अकसर लॉटरी की टिकट खरीद कर स्टॉल पर ही रख जाता था। सोमवार को भी स्टॉल पर ही टिकट खरीद कर रख गया था। रात आठ बजे ड्रा निकला तो उसका एक करोड़ का इनाम निकल आया। इसके बाद फोन पर उसे सूचना दी गई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments