Monday, July 27, 2026
Google search engine
Homeअध्यात्मबाथरूम में नमक रखने से दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा, वास्तु उपाय

बाथरूम में नमक रखने से दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा, वास्तु उपाय

 घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में कई तरह के उपाय बताए गए हैं. अक्सर लोग घर के मुख्य दरवाजे, बेडरूम या किचन के वास्तु पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन सबसे अहम जगह यानी बाथरूम (Bathroom) को नजरअंदाज कर देते हैं. वास्तु जानकारों के अनुसार, घर का बाथरूम कई तरह के वास्तु दोषों और नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) का केंद्र बन सकता है, जिसका सीधा असर घर के सदस्यों की आर्थिक स्थिति और सेहत पर पड़ता है.

अगर आपके घर में भी लगातार पैसों की तंगी बनी रहती है, बनते हुए काम बिगड़ जाते हैं या मानसिक तनाव रहता है, तो बाथरूम से जुड़ा एक बेहद आसान और अचूक वास्तु उपाय आपकी किस्मत बदल सकता है. आइए जानते हैं बाथरूम में नमक रखने का यह जादुई नियम और इसके हैरान करने वाले फायदे.

बाथरूम में क्यों रखा जाता है कांच की कटोरी में नमक?
वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में नमक (Salt) को ऊर्जा का एक बहुत बड़ा सोखने वाला (Absorber) माध्यम माना गया है. नमक में घर की नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर को खींचने की अद्भुत क्षमता होती है.

नकारात्मक ऊर्जा का नाश: बाथरूम को घर में राहु और केतु का स्थान या नकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत माना जाता है. यहां रखा नमक हवा में मौजूद और आसपास की तमाम नेगेटिव एनर्जी को सोख लेता है.

वास्तु दोष से मुक्ति: घर में बाथरूम यदि गलत दिशा (जैसे ईशान कोण या मुख्य द्वार के सामने) में बना हो, तो इससे गंभीर वास्तु दोष उत्पन्न होता है. कांच के बर्तन में नमक रखने से इस दोष के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

आर्थिक तंगी दूर करने का अचूक उपाय: जब घर से नकारात्मकता दूर होती है, तो सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है, जिससे धन के नए रास्ते खुलते हैं.  कर्ज से मुक्ति मिलती है.

बाथरूम में नमक रखने का सही तरीका और नियम
इस उपाय का पूरा लाभ पाने के लिए इसे सही विधि से करना बेहद जरूरी है:

कांच का इस्तेमाल करें: हमेशा एक साफ कांच की कटोरी या कांच के जार में ही नमक भरें. इस उपाय में स्टील या प्लास्टिक के बर्तन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, क्योंकि वास्तु में कांच को राहु से जोड़ा जाता है जो नकारात्मकता को काटने का काम करता है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments