Friday, August 14, 2026
Google search engine
Homeराज्यमध्य प्रदेशसार्वजनिक क्षेत्र के चुनिंदा बिजली उत्पादकों की कतार में शामिल

सार्वजनिक क्षेत्र के चुनिंदा बिजली उत्पादकों की कतार में शामिल

भोपाल 

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने तकनीकी प्रशिक्षण और मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाते हुए अपना अत्याधुनिक मल्टीफंक्शनल पावर प्लांट सिम्युलेटर अनावरित किया। नयागांव, जबलपुर स्थित कंपनी के प्रशिक्षण संस्थान में स्थापित यह सॉफ्टवेयर आधारित पावर प्लांट सिम्युलेटर अपनी श्रेणी के बड़े और अत्याधुनिक सिम्युलेटरों में शामिल है। इसकी मदद से इंजीनियर अब वास्तविक विद्युत गृहों के नियंत्रण कक्ष जैसी परिस्थितियों में प्रशिक्षण ले सकेंगे और संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का अभ्यास कर सकेंगे। कंपनी में न केवल सिम्युलेटर का लोकार्पण हुआ, बल्कि प्रशिक्षण संस्थान में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 150 सीटर ‘MANTRA’ ऑडिटोरियम का भी शुभारंभ किया गया। स्मार्ट तकनीक और नवीनतम सुविधाओं से लैस यह ऑडिटोरियम प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कार्यशालाओं, तकनीकी सत्रों, सम्मेलनों और अन्य आयोजनों के लिए एक आधुनिक मंच उपलब्ध कराएगा। दोनों सुविधाओं का लोकार्पण जनरेटिंग कम्पनी के प्रबंध संचालक  मनजीत सिंह ने किया।

नई पीढ़ी के इंजीनियरों को मिलेगी नई तकनीकी उड़ान

प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने इस अवसर को कंपनी के प्रत्येक कार्मिक के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि मल्टीफंक्शनल सिम्युलेटर केवल एक प्रशिक्षण उपकरण नहीं, बल्कि कंपनी के नए तकनीकी युग में प्रवेश का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कंपनी के युवा इंजीनियर अब केवल पुस्तकीय ज्ञान या पारंपरिक प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि सिम्युलेटर के माध्यम से विद्युत उत्पादन की संचालन एवं संधारण गतिविधियों की बारीकियों को व्यावहारिक रूप से समझ सकेंगे।

अब असली कंट्रोल रूम से पहले ‘वर्चुअल कंट्रोल रूम’ में होगी तैयारी

पावर प्लांट सिम्युलेटर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पॉवर जनरेटिंग कंपनी के विभिन्न विद्युत गृहों में स्थापित उत्पादन इकाइयों का अत्यंत सटीक और अनुकूलित सॉफ्टवेयर मॉडल तैयार किया गया है। यानी प्रशिक्षण ले रहे इंजीनियर वास्तविक विद्युत गृह की यूनिट के नियंत्रण कक्ष में कार्यभार संभालने से पहले उसी तरह के वर्चुअल वातावरण में अपनी दक्षता को परख सकेंगे।

इस अवसर पर डायरेक्टर टेक्निकल सुबोध निगम, डायरेक्टर कमर्शियल मिलिन्द भान्दक्कर, कार्यपालक निदेशक (संचारण एवं संधारण– उत्पादन) अभिषेक जैन एवं कार्यपालक निदेशक दीपक कश्यप सहित कंपनी के वरिष्ठ अभियंता व कार्मिक उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments