Saturday, October 3, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedJNVST 2027-28: कक्षा 9वीं और 11वीं एडमिशन की डेडलाइन बढ़ी, जानें नई...

JNVST 2027-28: कक्षा 9वीं और 11वीं एडमिशन की डेडलाइन बढ़ी, जानें नई तारीख

नई दिल्ली

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक वर्ष 2027-28 को लेकर कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं में एडमिशन लेने के लिए रजिस्ट्रेशन ( LEST 2027 ) की अंतिम तिथि 15 दिन बढ़ा दी है। अब JNVST 9वीं 11वीं लेट्रल एंट्री एडमिशन 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकते हैं। पहले लास्ट डेट 30 सितंबर 2026 थी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कक्षा 9वीं के लिए cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 और कक्षा 11वीं के लिए cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं के लिए JNVST एडमिशन 2027 के लिए सिलेक्शन टेस्ट का आयोजन 10 अप्रैल 2027 को किया जाएगा। कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं रजिस्ट्रेशन करते समय कैंडिडेट को कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे वैलिड फोटो आईडी, फोटोग्राफ, सिग्नेचर, अभिभावक के सिग्नेचर और अकैडमिक मार्कशीट आदि अपलोड करने होंगे।

11वीं में आवेदन करते समय उम्मीदवार अधिकतम दो स्ट्रीम (जैसे साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स, वोकेश्नल) और हर स्ट्रीम के लिए अधिकतम तीन JNV का विकल्प चुन सकता है। जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट (JNVST) के आधार पर किया जाएगा।

JNVST Class 9, 11 admission 2027: ऐसे करें आवेदन

नवोदय विद्यालय की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in पर जाएं।

2. Click here for Class IX, XI Registration 2027 लिंक पर क्लिक करें।

3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को पंजीकरण लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सब्मिट पर क्लिक करें।

5. ध्यान रहे कि आवेदन के दौरान निम्न डॉक्यूमेंट्स की जेपीजी फॉर्मेट की 10 केबी से 100 केबी साइज की फोटो अपलोड करने होंगी।

6. फोटोग्राफ, अभिभावकों के हस्ताक्षर, विद्यार्थी के हस्ताक्षर, आधार कार्ड की डिटेल्स। ध्यान रहे कि सर्टिफिकेट विद्यार्थी की डिटेल्स के साथ हेडमास्टर से वेरिफाइ किया हो।

जन्म प्रमाण पत्र (सक्षम सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी)।

– कक्षा 8वीं / 10वीं उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र और अंक तालिका (बोर्ड द्वारा जारी)।

– निवास

प्रमाण पत्र (उसी जिले का निवास प्रमाण पत्र जहाँ से कक्षा 10 की पढ़ाई की है)।

आधार कार्ड की कॉपी।

– ग्रामीण कोटे के अभ्यर्थियों के लिए: जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रमाणपत्र कि छात्र का कक्षा 10 का विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है।

– श्रेणी प्रमाण पत्र: SC/ST/OBC (केंद्रीय सूची के अनुसार) या दिव्यांग प्रमाण पत्र, जो भी लागू हो।

– ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC): संबंधित JNV द्वारा दस्तावेजों के सत्यापन और प्रवेश की पुष्टि करने के बाद ही पुराने स्कूल से काउंटर-हस्ताक्षरित TC प्राप्त करके जमा करना होगा।

जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNVs) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 11 (लेट्रल एंट्री) में खाली सीटों पर दाखिले के नियम-

आयु सीमा : उम्मीदवार की जन्म तिथि 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता:

केवल वही उम्मीदवार पात्र हैं जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान किसी भी सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल (CBSE या किसी अन्य राज्य/राष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड से संबद्ध) में कक्षा 10 में पढ़ाई कर रहे हैं। सत्र 2026-27 से पहले कक्षा 10 उत्तीर्ण करने वाले छात्र इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं हैं।

जिला : उम्मीदवार को केवल भारतीय नागरिक होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार केवल उसी जिले के JNV में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकता है जहां वह कक्षा 10 में पढ़ रहा है और जहां का उसका मूल निवास है।

परीक्षा

परीक्षा : परीक्षा कुल 2.5 घंटे (ढाई घंटे) की होगी

– प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।

– परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं।
विषयवार अंकों का विभाजन:

मानसिक योग्यता : 20 प्रश्न (20 अंक)

अंग्रेजी : 20 प्रश्न (20 अंक)

विज्ञान : 20 प्रश्न (20 अंक)

सामाजिक विज्ञान : 20 प्रश्न (20 अंक)

गणित : 20 प्रश्न (20 अंक)
नेगेटिव मार्किंग

परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। ओएमआर (OMR) शीट भरने के लिए केवल नीले या काले बॉल पॉइंट पेन का ही उपयोग किया जाना चाहिए।
जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNVs) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9 (लेट्रल एंट्री) में खाली सीटों पर दाखिले के नियम-

– उम्मीदवार का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान उस संबंधित जिले के किसी सरकारी या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 8वीं में पढ़ना आवश्यक है जहां जेएनवी संचालित है।

– जिला: उम्मीदवार का बोनाफाइड निवासी होना और उसकी 8वीं की पढ़ाई उसी जिले से होनी चाहिए जहां वह प्रवेश लेना चाहता है। निवास और पढ़ाई का जिला एक ही होना आवश्यक है।

– आयु सीमा : उम्मीदवार का जन्म 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच (दोनों तिथियां शामिल) होना चाहिए। जिन छात्रों ने पिछले सत्रों में ही कक्षा 8वीं पास कर ली है, वे दोबारा आवेदन नहीं कर सकते। इसके अलावा, पहले कभी परीक्षा में बैठ चुके छात्र भी दोबारा परीक्षा नहीं दे सकते।

परीक्षा परीक्षा का कुल समय 2½ घंटे (ढाई घंटे) होगा।
परीक्षा बहुविकल्पीय प्रकार की होगी जिसमें कुल 100 प्रश्न (100 अंक) पूछे जाएंगे:

गणित : 35 प्रश्न (35 अंक)

सामान्य विज्ञान: 35 प्रश्न (35 अंक)

अंग्रेजी : 15 प्रश्न (15 अंक)

हिंदी : 15 प्रश्न (15 अंक)

नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments