Monday, October 19, 2026
Google search engine
Homeराज्यपंजाबअमित शाह से मुलाकात को तैयार झोटा का परिवार, संघर्ष कमेटी और...

अमित शाह से मुलाकात को तैयार झोटा का परिवार, संघर्ष कमेटी और पिता के बीच दूरी कायम

मानसा.

परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद इंसाफ लेने के लिए बनी संघर्ष कमेटी और पिता भीम सिंह के बीच दूरियां बढ़ने लगी है। भीम सिंह ने कहा कि 13 अक्टूबर से लेकर 16 अक्टूबर तक कमेटी उनकी सहमति से काम कर रही थी लेकिन 17 और 18 अक्टूबर को कमेटी की ओर से उनका कोई जानकारी नहीं दी जा रही है और अपने सत्र पर ही फैसला लिया जा रहा है।

भीम सिंह ने कहा कि उनको आसपास रहने वाले लोगों द्वारा ही बेवकूफ बनाया जा रहा है, लेकिन वे पंजाब के साथ हैं और अपने द्वारा किए गए वचन को निभाएंगे। इसके लिए बेशक उनको अपनी जान ही क्यों ना देनी पड़े। भीम सिंह ने कहा कि कमेटी की ओर से लिए जाने वाले फैसले को लेकर कुछ साथियों की ओर से उनको जानकारी दी गई है।

अमित शाह की फेरी को लेकर हुआ विवाद
बता दे कि 19 अक्टूबर को देश के गृहमंत्री अमित शाह पंजाब दौरे दौरान मानसा में परविंदर सिंह झोटा के परिवार को मिलने का संभावित प्रोग्राम है। इसको लेकर झोटा के पिता पहले ही बोल चुके हैं कि उनके बेटे के हत्या की जांच पीछे नशा तस्कर गठबंधन और मामले की सीबीआई जांच को लेकर वह परिवार की मदद करेंगे। इधर रविवार देर शाम संघर्ष कमेटी की ओर से प्रेस कांफ्रेंस के दौरान साफ कर दिया गया कि केंद्रीय गृह मंत्री को मनसा पहुंचने पर वे नशे को लेकर सवाल करेंगे और उनका विरोध किया जाएगा। इसके बारे में परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह को अवगत करवा दिया गया है। 

परिवार करेगा स्वागत
परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने कहा कि वे देश के गृह मंत्री का सम्मान करते हैं और यदि उनका विरोध उनके या झोटा के कारण होता है, तो यह उनकी बदनामी होगी। बेशक गृह मंत्री धरने में न आएं, लेकिन यदि वे उनके घर आते हैं और रास्ते में उनका किसी ने विरोध कर दिया, तो यह झोटा की मौत की भी बदनामी होगी। उन्होंने कहा कि यदि धरने में आने वाले किसी नेता का विरोध हुआ और उन्हें इस बात का पता चल गया, तो वे उनके चरणों में निवेदन करेंगे कि वे भी धरने में न पहुंचें।

भीम सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री से निवेदन करते हुए कहा कि वे उनके पूर्व सैनिक हैं और उनका विरोध करने वाले लोगों के गुस्से पर बुरा न मानें। उन्होंने यह भी कहा कि वे केंद्रीय गृह मंत्री से अपने बेटे की हत्या के मामले की जल्द से जल्द सीबीआई जांच की मांग करेंगे और इसके बाद ही वे आगे का कोई फैसला लेंगे। एक्शन कमेटी के साथ पिछले दो दिनों से चल रही तकरार के बाद मृतक के पिता भीम सिंह ने घोषणा की कि अब कमेटी की कमान उनकी बहू और परविंदर सिंह झोटा की पत्नी मनप्रीत कौर संभालेंगी। उन्होंने कहा कि आज के बाद कमेटी की होने वाली सभी बैठकों में उनके स्थान पर मनप्रीत कौर ही भाग लेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे आज भी मानसिक और आत्मिक रूप से मजबूत हैं और अपने बेटे की शहादत का न्याय लेकर रहेंगे।

गृह मंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट
मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री की परविंदर झोटा के परिवार से मुलाकात को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। शहर की अनाज मंडी में हेलीपैड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से मेडिकल और प्रशासनिक टीमों में आसपास के जिलों से भी अधिकारियों को तैनात किया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मिलने उनके वाटर वर्क्स स्थित आवास पर पहुँच रहे हैं। इसके मद्देनजर झोटा के घर के आसपास सिविल और पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments