Tuesday, August 25, 2026
Google search engine
Homeलाइफस्टाइलगैजेट्सजैकी चैन की कलाई पर दिखी 9.57 करोड़ की घड़ी, मोटाई सिर्फ...

जैकी चैन की कलाई पर दिखी 9.57 करोड़ की घड़ी, मोटाई सिर्फ 1.75mm

अभिनेता जैकी चैन का अंदाज एकदम अनोखा है, अधिकतर लोगों ने टीवी और बड़े पर्दे पर देखा है. उनके फाइटिंग स्टाइल के दुनियाभर में दीवाने हैं. हाल ही में उनकी एक घड़ी स्पॉट हुई है, जिसकी कीमत 9.57 करोड़ रुपये (1 मिलियन अमेरीकी डॉलर) है और इसकी थिकनेस 1 रुपये के सिक्के के बराबर है.

सेलिब्रिटी और पॉपुलर लोगों की घड़ी के बारे में जानकारी देने वाले अकाउंट सेलेब वॉच स्पॉटर ने बताया है कि लेजेंडरी एक्टर जैकी चैन ने एक बेहद ही पतली 1.75mm थिकनेस में आने वाली घड़ी पहने दिखाई दिए हैं. भारत में मिलने वाले 1 रुपये के सिक्के की थिकनेस भी करीब 1.6mm होती है.

इंस्टाग्राम अकाउंट में बताया है कि जैकी चैन की कलाई में नजर ने वाली वॉच का नाम ग्रेड 5 टाइटेनियम रिचर्ड मिले RM Up-01 है. इसको फरारी के साथ पार्टनरशिप करके तैयार किया था, पूरी दुनिया में इसके सिर्फ 150 पीस मौजूद हैं.

जैकी चैन की घड़ी की कीमत
इंस्टग्राम पोस्ट के मुताबिक, जैकी चैन की कलाई में नजर आने वाली वॉच की कीमत 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर (9.57 करोड़ रुपये) है.

रिचर्ड मिले RM Up-01 की वॉच की खूबी
रिचर्ड मिले के ऑफिशियल पोर्टल पर इस वॉच को लेकर बताया है कि इस पूरी वॉच को ग्रेड 5 टाइटेनियम से तैयार किया गया है. इसकी वजह  से यह बेहद लाइटवेट और मजबूत है. साथ ही यह 1 Atm वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आती है, जिसका मतलब है कि यह 10 मीटर गहरे पानी में जाने के बाद भी खराब नहीं होगी.

RM UP-01 को स्लिम थीम देने के लिए सभी कंपोनेंट्स को रिचर्ड मिले के मूवमेंट डिपार्टमेंट में तैयार किया गया है. इनको एक माइक्रोन की बेहद सटीक मशीनिंग में काम करने के लिए तैयार किया गया है.

बेजेल पर सैटिन फिनिश दी गई है और किनारों को भी पॉलिश किया गया है. साथ ही डायल पर दौड़ते हुए घोड़े को उकेरा गया है, जो फरारी कंपनी का लोगो है.  

जैकी चेन की कलाई पर नजर आने वाली वॉच केस को ग्रेड 5 टाइटेनियम से तैयार किया गया है, साथ ही इसमें इसमें 316 L स्टे स्टेनलेस स्टील के रेसिस्टेंस प्रूफ मेटल से तैयार किया गया है.  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments