Wednesday, October 21, 2026
Google search engine
Homeराज्यमध्य प्रदेशजबलपुर: सौतेले पिता की मारपीट और प्रताड़ना से परेशान बालिका ने उठाया...

जबलपुर: सौतेले पिता की मारपीट और प्रताड़ना से परेशान बालिका ने उठाया आत्मघाती कदम, आरोपी गिरफ्तार

 जबलपुर

 गढ़ा थाना क्षेत्र में एक बालिका की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके सौतेले पिता रामप्रसाद मरकाम (28) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
घर के कमरे में फंदे पर लटकी मिली किशोरी

बालिका घर के कमरे में फंदे पर लटकी मिली थी। पुलिस को मामले की जांच के दौरान मृतका की मां और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए गए।
आरोपी रामप्रसाद शराब पीने का आदी है

बयानों में सामने आया कि आरोपी रामप्रसाद शराब पीने का आदी है। वह नशे में घर आकर अपनी पत्नी, सौतेले बेटे और बेटी के साथ मारपीट कर उन्हें प्रताड़ित करता है। भय के कारण दोनों बच्चे पड़ोसियों के घर खाना खाते और सोते थे।

प्रताड़ना और भय से परेशान होकर दी जान

पुलिस जांच के अनुसार, प्रताड़ना और भय से परेशान होकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे अभिरक्षा में लिया है। मामले की जांच जारी है।

सुनीता मर्सकोले को साथ रखे है

सैनिक सोसायटी दानवबाबा के पास रितेश कोरी के मकान में किराए से रहने वाले पेशे से राजमिस्त्री मंडला के नैनपुर स्थित ग्राम मक्के मोहगांव निवासी 28 वर्षीय रामप्रसाद मरकाम ने गढ़ा पुलिस को बताया कि छह वर्षों से बालाघाट के चांगोटोला मोहगांव निवासी सुनीता मर्सकोले को साथ रखे है।

मां के पहले पति बेटाटा-बेटी साथ में रहते हैं

रामप्रसाद मरकाम ने बताया कि सुनीता के पहले पति से 15 साल का बेटा अनुज मर्सकोले और 10 साल की बेटी मोनिका मर्सकोले भी साथ में रहते हैं। रामप्रसाद काम की तलाश में कृपाल चौक गया था।

पाइप से गमछा बांधकर फांसी लगा ली

दोपहर में जब वह लौटा तो बेटे अनुज ने बताया कि मोनिका ने कमरे मैं ऊपर डले पाइप से गमछा बांधकर फांसी लगा ली है और अंदर से कुंडी बंद है।
मोहल्ले वालों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा

आसपास के मोहल्ले वालों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया, तो बच्ची फंदे पर मृत अवस्था में लटकी मिली। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मर्ग कायम किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments