Tuesday, August 25, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedझारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में एविएशन कोर्स का इंटरव्यू पूरा, इस महीने जारी...

झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में एविएशन कोर्स का इंटरव्यू पूरा, इस महीने जारी होगी पहली चयन सूची

 रांची
झारखंड सरकार के नागर विमानन प्रभाग के अंतर्गत कार्यरत झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के एयर होस्टेस एवं ग्राउंड क्रू ट्रेनिंग प्रभाग के स्तर से संचालित डिप्लोमा इन एविएशन एंड मैनेजमेंट पाठ्यक्रम के लिए चयन साक्षात्कार की प्रक्रिया संपन्न हो गई है।

चयन प्रक्रिया में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन के दौरान अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, संचार कौशल, अंग्रेजी भाषा में दक्षता, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व एवं विमानन क्षेत्र के प्रति उनकी अभिरुचि का मूल्यांकन किया गया।

झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक कैप्टन एसपी सिन्हा ने बताया कि विमानन क्षेत्र में देशभर में भविष्य एवं रोजगार की संभावनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में झारखंड के युवाओं को राज्य में ही गुणवत्तापूर्ण एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें विमानन उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना संस्थान की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि एयरहोस्टेस, फ्लाइट स्टीवर्ट एवं ग्राउंड क्रू विमानन उद्योग के महत्वपूर्ण अंग हैं। इन क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के लिए एयरलाइंस, एयरपोर्ट, ग्राउंड हैंडलिंग, यात्री सेवा, एविएशन हास्पिटैलिटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में करियर के अवसर उपलब्ध हो सकते हैं।

झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट वर्तमान में विमानन प्रशिक्षण के साथ-साथ अन्य विमानन सेवाओं के क्षेत्र में भी कार्य कर रहा है। साक्षात्कार प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों की प्रथम वरीयता सूची माह के अंतिम सप्ताह में झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा सकती है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments