Monday, July 27, 2026
Google search engine
HomeदेशIMD Rain Alert: कल इन 24 राज्यों में बरसेंगे बादल, दिल्ली-यूपी से...

IMD Rain Alert: कल इन 24 राज्यों में बरसेंगे बादल, दिल्ली-यूपी से गुजरात तक मौसम रहेगा बिगड़ा

नई दिल्ली

 दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है. इस हफ्ते की शुरुआत से ही मॉनसून एक्टिव है और कई जगहों पर बारिश का दौर जारी है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान जैसे राज्यों में जहां बारिश से मौसम सुहाना हुआ है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं हिमाचल, जम्मू-कश्मीर से लेकर नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. इस बीच मौसम विभाग ने कल भी दिल्ली, यूपी, बिहार,राजस्थान और महाराष्ट्र समेत देश के 24 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा। 

दिल्ली-NCR में बारिश रहेगी जारी
दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों बारिश का दौर जारी है. हालांकि भारी बारिश नहीं हो रही है. लेकिन मौसम जरूर सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं मौसम विभाग ने कल दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी तथा हल्की बारिश होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इस दिन मौसम विभाग ने हल्की बारिश या बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी किया है. इसके बाद 25 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दिन सामान्य रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। 

यूपी के कई जिलों में भी बारिश
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी का कहना है कि कल पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश छिटपुट बारिश होने की संभावना है. यूपी में बारिश का यह दौर 29 जुलाई तक जारी रहेगा। 

राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने कल राजस्थान के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मॉनसून के फिर से एक्टिव होने की वजह से राजस्थान में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश भागों में अगले चार-पांच दिन मॉनसून सक्रिय रहेगा. इस दौरान दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी भागों में कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. अजमेर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभागों में 25 जुलाई तक मध्यम से भारी और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभागों के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

गुजरात में बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया. कई इलाकों में सड़कें बंद हो गईं, नदियों का जलस्तर बढ़ गया और कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. आईएमडी ने पंचमहल, दाहोद और महीसागर सहित मध्य गुजरात के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. साथ ही दक्षिण गुजरात के कई जिलों में भी आने वाले दिनों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। 

कल इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

    भारी से बहुत भारी बारिश: पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा.

    भारी बारिश: जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार और गुजरात क्षेत्र.

    मध्यम बारिश: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे.

    हल्की से मध्यम बारिश: पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments