Wednesday, June 17, 2026
Google search engine
Homeराज्यपंजाबश्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर चंडीगढ़ में अवकाश,...

श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर चंडीगढ़ में अवकाश, सरकारी कार्यालय और संस्थान बंद रहेंगे

चंडीगढ़ 

चंडीगढ़ प्रशासन ने कल यानी 18 जून (गुरुवार) को सरकारी छुट्टी की घोषणा की है। यह फैसला श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर लिया गया है। प्रशासन के गृह विभाग ने बुधवार को इस संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

पहले प्रतिबंधित अवकाश था
जारी अधिसूचना के मुताबिक, पहले इस दिन चंडीगढ़ प्रशासन के कैलेंडर वर्ष 2026 में ‘प्रतिबंधित अवकाश’ घोषित किया गया था। अब पुराने आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए इसे पूर्ण 'सार्वजनिक अवकाश' घोषित कर दिया गया है।

इन जगहों पर रहेगा अवकाश
प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इस दौरान सरकारी कार्यालय, बोर्ड और कॉर्पोरेशन,सरकारी संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहेंगे। गृह सचिव दिप्रावा लाकरा की तरफ से यह आदेश जारी किए गए है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments