Sunday, June 14, 2026
Google search engine
Homeलाइफस्टाइलखाना खजानाहेल्दी शाम का स्नैक: ओट्स और बेसन से बनाएं टेस्टी प्रोटीन पैनकेक...

हेल्दी शाम का स्नैक: ओट्स और बेसन से बनाएं टेस्टी प्रोटीन पैनकेक रेसिपी

जैसे ही शाम के 5 बजते हैं, हमारे पेट में भूख के मारे चूहे कूदने लग जाते हैं. इस समय अक्सर हमारा मन समोसे, कचोरी या चाय-बिस्कुट की तरफ भागने लग जाता है. इन चीजों को अगर कभी-कभार खाया जाए तो फिर भी ठीक है, लेकिन जब इनका सेवन आप रेगुलर बेसिस पर करते हैं, तो कुछ ही समय में आपको कई तरह की सेहत से जुड़ी समस्याएं होने लग जाती हैं. अगर आप अपनी सेहत के साथ समझौता नहीं करना चाहते हैं, तो आज की यह रेसिपी सिर्फ आपके लिए ही है. आज हम आपको बेसन और ओट्स से तैयार किए जाने वाले प्रोटीन पैनकेक की आसान और मजेदार रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं. ओट्स में मौजूद फाइबर और बेसन में मौजूद प्रोटीन साथ मिलकर एक ऐसा पावरफुल स्नैक तैयार करते हैं, जिसे आप पूरे मजे के साथ और बिना गिल्ट फील किए एन्जॉय कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

प्रोटीन पैनकेक के लिए जरूरी सामग्री
    ओट्स पाउडर – 1 कप, सादा ओट्स मिक्सी में पीस लें
    बेसन – आधा कप
    दही – एक चौथाई कप, बैटर को सॉफ्ट बनाने के लिए
    बारीक कटी सब्जियां – आधा कप प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और गाजर
    हरी मिर्च और अदरक – 1 छोटा चम्मच, बारीक कटा हुआ
    हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
    मसाले – आधा छोटा चम्मच हल्दी, आधा छोटा चम्मच अजवाइन, स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च पाउडर
    पानी – बैटर बनाने के लिए की आवश्यकता अनुसार
    तेल या बटर – सेंकने के लिए

प्रोटीन पैनकेक बनाने का सबसे आसान तरीका
    प्रोटीन पैनकेक बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल में ओट्स पाउडर, बेसन और दही को एक साथ डाल लें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए एक गाढ़ा और स्मूद घोल तैयार कर लें.
    अब इस घोल में अपनी पसंद की सभी कटी हुई सब्जियां जैसे कि प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डाल दें. इसके बाद नमक, हल्दी, अजवाइन और लाल मिर्च पाउडर डालकर सबको अच्छी तरह मिक्स कर लें.
    इन सभी चीजों को मिक्स करने के बाद बैटर को 5 से 7 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें. इससे ओट्स पानी सोख लेगा और बैटर अच्छी तरह सेट हो जाएगा. अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे, तो 1 से 2 चम्मच पानी और मिला लें.
    इसके बाद एक नॉन-स्टिक तवा या पैन को गैस पर मीडियम आंच पर गर्म करें. इसके बाद उस पर थोड़ा सा तेल या बटर लगाएं. अब एक बड़ा चमचा बैटर तवे पर डालें और उसे हल्का सा फैलाएं. इसे थोड़ा मोटा ही रखें, चीले की तरह एकदम पतला न करें.
    इसे धीमी से मीडियम आंच पर पैनकेक को तब तक पकने दें जब तक कि ऊपर की सतह सूखी न दिखने लगे और नीचे से यह गोल्डन न हो जाए. अब थोड़ा सा तेल ऊपर लगाकर इसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी क्रिस्पी होने तक सेक लें.
    आपका गर्मागर्म, सुपर हेल्दी और टेस्टी बेसन-ओट्स प्रोटीन पैनकेक बनकर तैयार है. इस पैनकेक को आप पुदीने की तीखी हरी चटनी, टोमैटो केचप या फिर ठंडे दही के साथ सर्व कर सकते हैं.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments