Thursday, October 15, 2026
Google search engine
Homeराज्यबिहार / झारखण्डगैस रिसाव बना हादसे की वजह, दीये से भड़की आग में गोपालगंज...

गैस रिसाव बना हादसे की वजह, दीये से भड़की आग में गोपालगंज में 25 लोग झुलसे

गोपालगंज

जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद दीये से निकली चिंगारी के कारण भीषण आग लग गई।

इस हादसे में करीब 25 लोग झुलस गए। घायलों में बच्चों की संख्या अधिक बताई जा रही है। घटना में कई लोगों की हालत गंभीर होने की सूचना है।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

झुलसने वालों में बच्चों की संख्या अधिक, कई की हालत गंभीर

जानकारी के अनुसार, सफियाबाद गांव निवासी सिंहासन मांझी के घर में मंगलवार की शाम रसोई में रखे गैस सिलेंडर से रिसाव हो रहा था।

इसी दौरान दीये से निकली चिंगारी के कारण अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घर में मौजूद लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई।

आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने और घर में फंसे लोगों को बचाने का प्रयास किया।
चार की हालत गंभीर 

इस दौरान आग की चपेट में आने से कई लोग झुलस गए। हादसे के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल बैकुंठपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

झुलसे लोगों में छोटन शर्मा, कंचन देवी, मिस्टी कुमारी, रोशन कुमार, सीमा देवी, चांदनी देवी, कुंदन कुमार शर्मा, बेबी देवी, शिवकुमार मांझी, कुसुम देवी, आयांश कुमार, आयुष कुमार, आरती कुमारी, रीना देवी व कुमुद कुमार सहित 25 अन्य लोग शामिल बताए गए हैं।

चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सदर एसडीओ डा प्रेरणा सिंह जांच में जुट गई है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments