Tuesday, September 1, 2026
Google search engine
Homeराज्यमध्य प्रदेशसोन नदी उफान की आशंका! बाणसागर के आठ गेट खुले, हजारों क्यूमेक...

सोन नदी उफान की आशंका! बाणसागर के आठ गेट खुले, हजारों क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा

शहडोल
 बाणसागर बांध का जलस्तर लगभग भराव के करीब पहुंच गया है। बांध में पानी की लगातार आवक को देखते हुए सोमवार से ही आठ रेडियल गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।

98.42 प्रतिशत तक भर चुका है बांध
जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 सितंबर को सुबह 08 बजे तक बांध का जलस्तर 341.58 मीटर* दर्ज किया गया है, जबकि पूर्ण भराव स्तर 341.64 मीटर है। इस प्रकार बांध 98.42 प्रतिशत तक भर चुका है। पिछले साल आज के दिन जलस्तर 341.50 मीटर था। बांध में वर्तमान में 5343.89 एमसीएम जल का जीवित भंडारण है।

आवक और निकासी की स्थिति
बांध में वर्तमान में 2466.83 क्यूमेक पानी की आवक हो रही है, जबकि कुल निकासी 3458.84 क्यूमेक है। निकासी में बिजली घर क्रमांक-3 से 174.84 क्यूमेक, दांई मुख्य नहर से 01 क्यूमेक, भितरी नहर से 01 क्यूमेक और वाष्पीकरण हानि 05 क्यूमेक शामिल है।

स्पिलवे के माध्यम से छोड़ा जा रहा पानी
सबसे अधिक पानी स्पिलवे के माध्यम से छोड़ा जा रहा है। बांध के 8 रेडियल गेट क्रमांक 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और 13 को 2-2 मीटर तक खोला गया है जिनसे कुल 3277 क्यूमेक पानी सोन नदी में छोड़ा जा रहा है। विभाग के अनुसार कल से ही आठ गेट से लगातार पानी निकाला जा रहा है।

निचले क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने की संभावना
    देवलोंद स्टेशन पर आज सुबह 8 बजे तक 40
.64 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इस सीजन की अब तक की कुल वर्षा 789.09 मिलीमीटर हो चुकी है। बांध के गेट खुले होने से सोन नदी के निचले क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने की संभावना है। प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments