Monday, July 27, 2026
Google search engine
Homeअध्यात्मलोन में आ रही रुकावट? वास्तु के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिशा से जुड़ी...

लोन में आ रही रुकावट? वास्तु के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिशा से जुड़ी हो सकती है समस्या

चकाचौंध वाली जीवनशैली और बढ़ती जरूरतों के दौर में आर्थिक तंगी होना आम बात है. ऐसे में अक्सर लोग छोटे-छोटे लोन लेकर अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं. वहीं व्यापार के लिए भी लोग बड़े-बड़े लोन लेकर काम चलाने पर मजबूर हैं. ऐसे में लाख कोशिश के बाद भी बैंक लोन न मिलना, बार-बार आवेदन खारिज होना या बैंकिंग कार्यों में अड़चनें आना आम समस्या बनती जा रही है. कई बार लोन मिल जाए तो व्यक्ति को चुकाने में दिक्कत आती है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसके पीछे घर की उत्तर-पश्चिम (नॉर्थ-वेस्ट) दिशा की खराब स्थिति एक बड़ा कारण हो सकती है. यदि इस दिशा में दोष हो तो व्यक्ति के वित्तीय लेन-देन, ऋण स्वीकृति और व्यापारिक स्थिरता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. यहां तक की इस दिशा का वास्तु दोष आपको डिफाल्टर भी बना सकता है.

उत्तर-पश्चिम दिशा आकाश तत्व से जुड़ी दिशा है, जो गति और परिवर्तन का प्रतीक है. यदि यह दिशा संतुलित और साफ-सुथरी हो, तो जीवन में अवसरों का प्रवाह बना रहता है. जरूरत पड़ने पर लोग सहयोग के लिए आगे नहीं आते. लेकिन यहां गड़बड़ी होने पर आर्थिक कार्यों में बाधाएं आने लगती हैं.

किन बातों का रखें विशेष ध्यान?
सबसे पहले उत्तर-पश्चिम दिशा को हमेशा साफ और हल्का रखें. इस हिस्से में कचरा, टूटा-फूटा सामान या बेकार वस्तुएं रखने से ऊर्जा का प्रवाह रुक जाता है, जिससे लोन या आर्थिक सहायता मिलने में अड़चन आती है. इस दिशा में वायु और अग्नि तत्व से जुड़ी चीजें व रंग नकारात्मक प्रभाव डालती है. इसलिए यहां लाल और हरा रंग के साथ तांबे व स्टील की वस्तुएं नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है. टॉयलेट और रसोई का होना भी यहां वास्तुदोष को दर्शाता है. इस दिशा में नीले, सफेद या क्रीम रंग का प्रयोग करना लाभकारी होता है.

इसके अलावा इस दिशा में खिड़की या वेंटिलेशन होना भी जरूरी है, जिससे ताजी हवा का प्रवाह बना रहे. बंद या अंधेरी उत्तर-पश्चिम दिशा आर्थिक रुकावटों का संकेत मानी जाती है.

यदि आप लंबे समय से बैंक लोन पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं और सफलता नहीं मिल रही, तो केवल कागजी प्रक्रिया ही नहीं, बल्कि अपने घर की उत्तर-पश्चिम दिशा पर भी ध्यान देना जरूरी है. वास्तु के इन सरल उपायों को अपनाकर आर्थिक समस्याओं से राहत पाई जा सकती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments