Monday, July 27, 2026
Google search engine
Homeराज्यमध्य प्रदेशकमला नेहरू सांदीपनि कन्या विद्यालय में हुआ आयोजन

कमला नेहरू सांदीपनि कन्या विद्यालय में हुआ आयोजन

भोपाल 

राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी का 'मन की बात' कार्यक्रम ज्ञान, संस्कार और प्रेरणा का सतत प्रवाह है। यह जन-जीवन को नई दिशा देने वाला जन अभियान है। प्रधानमंत्री की प्रत्येक 'मन की बात' गागर में सागर के समान होती है। कम समय में गहन विचार और उपयोगी संदेश देती हैं। यह कार्यक्रम ज्ञान का ऐसा भंडार है, जिसमें जीवन को सरल, सफल और सार्थक बनाने वाले अनेक प्रेरक संदेश समाहित रहते हैं। हमारे विचारों को समृद्ध और दृष्टि को व्यापक बनाते हैं। अनेक विषयों की उपयोगी जानकारी सरल भाषा में प्राप्त होती है।

राज्यपाल  पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी जी इस कार्यक्रम में देश के हर क्षेत्र से ऐसे प्रेरक प्रसंग बताते हैं, जो सामान्य लोगों के असाधारण प्रयासों का परिचय कराते हैं। यह संदेश देते हैं कि जागरूक और उत्तरदायी नागरिकों के प्रयासों से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने उपस्थित छात्राओं से कहा कि आप देश का वर्तमान ही नहीं, बल्कि भविष्य भी हैं। आप सभी इस कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनने की आदत विकसित करें। इस प्रेरक कार्यक्रम के प्रत्येक एपिसोड को दूसरों को भी सुनने के लिए प्रेरित करें।

राज्यपाल  पटेल रविवार को प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के 'मन की बात' कार्यक्रम के पूर्व कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय की छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल के साथ छात्राओं, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी संस्थान के सभागार में 'मन की बात' कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया।

उत्कृष्ट कार्यों को मिलती है राष्ट्रीय पहचान

राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के 'मन की बात' कार्यक्रम को नियमित सुनने से “नया उत्साह, नया विश्वास और नए लक्ष्य” प्राप्त करने की प्रेरणा का संचार होता है। जीवन की अनेक कठिनाइयों के समाधान को सकारात्मक सोच, जन-भागीदारी और सतत प्रयासों से संभव बनाने की सीख मिलती है। इस कार्यक्रम में देशभर के उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान होता है। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है। नवाचार, परिश्रम और सफलता की प्रेरक कहानियाँ पूरे देश के सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आजीविका, विकास, जन-कल्याण और समाज हित के अनेक सफल प्रयास इस कार्यक्रम की विशेष पहचान बन चुके हैं। देश के विभिन्न भागों में हो रहे अच्छे कार्य बताते हैं कि हर छोटा-बड़ा और बुजुर्ग अपने-अपने स्तर पर परिवर्तन का सहभागी बन सकता है।

छोटे-बड़े व्यक्तियों का करें सम्मान, उनसे सीखते रहें

राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा कि 'मन की बात' कार्यक्रम से छात्राएं समाज और राष्ट्र की सेवा का संकल्प लें। समाज के वंचित, गरीब और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता के संस्कार सीखें। जीवन भर निरंतर सीखने का भाव रखें। हर छोटे-बड़े व्यक्ति का सम्मान करें। उनकी मौलिकता और विशेषताओं से सीखते रहें। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों से भी कहा कि विद्यार्थियों को अच्छा चरित्र, अच्छा व्यवहार और समाज के प्रति उनके उत्तरदायित्व का महत्व बतायें। उनमें हमेशा देश का मान बढ़ाने की भावना विकसित करें। विकसित भारत के नव-निर्माण में सहभागिता के लिये उन्हें प्रेरित करें।

प्रदर्शनी का अवलोकन कर की सराहना

राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय की छात्राओं दवारा निर्मित विज्ञान, इतिहास, कला और संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। छात्राओं से प्रदर्शनी के विषयों की जानकारी ली। राज्यपाल  पटेल ने छात्राओं के प्रदर्शनी मॉडल, प्रस्तुतिकरण और नवाचार प्रयासों की सराहना की। छात्राओं के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्थान के समुचित प्रबंधन के लिए विद्यालय को बधाई दी।

विधायक  भगवान दास सबनानी ने 'मन की बात' कार्यक्रम को हर व्यक्ति-हर वर्ग के लिये उपयोगी और प्रेरणा का स्रोत बताया।

राज्यपाल  मंगुभाई पटेल का कलेक्टर भोपाल  प्रियंक मिश्र ने पौधा भेंट कर स्वागत किया। लोक शिक्षण विभाग के संचालक  डी. एस. कुशवाहा ने छात्राओं द्वारा निर्मित गोंडी पैंटिंग को स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट कर अभिनंदन किया। प्राचार्य मती संगीता सक्सेना ने विद्यालय के शैक्षणिक नवाचारों और उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में पार्षद मती आरती अनेजा, विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित थीं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments