Thursday, August 13, 2026
Google search engine
Homeराज्यबिहार / झारखण्डनवादा में 13 शिक्षकों पर गिरी कार्रवाई की गाज, तिरंगा यात्रा से...

नवादा में 13 शिक्षकों पर गिरी कार्रवाई की गाज, तिरंगा यात्रा से गैरहाजिरी और राष्ट्रगान के अपमान का आरोप

पटना
तिरंगा यात्रा में नहीं जाना और राष्ट्रगान का अपमान करना बिहार के 13 टीचरों को महंगा पड़ा है। नवादा जिले के इन सभी शिक्षकों पर अब कार्रवाई की तलवार लटक रही है। नवादा के हिसुआ स्थित इंटर विद्यालय के प्राचार्य ने 13 शिक्षकों पर राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप लगाया है। उन्होंने बीडीओ को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राचार्य कुमार आशुतोष ने बताया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक) के आदेशानुसार जिले के प्रत्येक प्रखंड में हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम निर्धारित था। इसमें भाग लेने के लिए उनके बार-बार आग्रह के बावजूद माध्यमिक शिक्षक सुनील कुमार, अमरेश अमर, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, सावन राज, रविंद्र राय, एहसान अहमद, नूतन कुमारी, रानी कुमारी और उच्च माध्यमिक शिक्षक सौरभ कुमार, रितेश कुमार, अलका सिन्हा, राहुल कुमार सुमन जानबूझकर इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए

साथ ही विद्यालय में राष्ट्र गान के दौरान अपने कार्यालय कक्ष में बैठकर राष्ट्र गान का भी अपमान किया। इस मामले को लेकर खुद विद्यालय के प्राचार्य कुमार आशुतोष कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत प्रखंड कार्यालय पहुंचे और बीडीओ से शिकायत करते हुए लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। बीडीओ ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान प्राचार्य संग लिपिक अरविन्द कुमार भी साथ थे।

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नवादा जिला पूरी तरह से राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया है। राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आमजन में तिरंगे के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को जिले में हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम 2026 का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत जिला अतिथि गृह से हुई। बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री सह नवादा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.संतोष कुमार सुमन और नवादा के जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने संयुक्त रूप से इस यात्रा का नेतृत्व किया।

हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारों के साथ निकला जनसैलाब जिला अतिथि गृह से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट गेट स्थित आम्बेडकर पार्क तक पहुंचा। पूरा मार्ग देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता के उद्घोष से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा में समाज के हर वर्ग की उत्साहजनक भागीदारी रही। यात्रा में जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न कार्यपालक विभागों के कर्मी, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, युवा, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट एवं गाइड, जीविका दीदियां तथा विभिन्न सामाजिक व स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।

हर घर और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने की अपील
इस अवसर पर जिलावासियों को संबोधित करते हुए माननीय प्रभारी मंत्री डॉ.संतोष कुमार सुमन ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश की शान, आन और बान का प्रतीक है। उन्होंने जिले के प्रत्येक नागरिक से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। मंत्री ने अपील की कि सभी लोग 15 अगस्त के अवसर पर अपने-अपने घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी सच्ची निष्ठा और गौरव का परिचय दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments