Monday, July 27, 2026
Google search engine
Homeराज्यउत्तर प्रदेशसरकारी भूमि कब्जे पर सख्ती, संभल में दो अवैध निर्माण हटाए

सरकारी भूमि कब्जे पर सख्ती, संभल में दो अवैध निर्माण हटाए

 संभल
संभल जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज मुकर्रबपुर और मढ़न गांव में सरकारी भूमि पर बने अवैध धार्मिक ढांचों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया. एसडीएम विकास चंद्र और तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई राजस्व विभाग की रिपोर्ट और न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर धारा 67 के तहत की गई.

प्रशासन ने मुकर्रबपुर में बंजर भूमि पर बने 312 वर्गमीटर के अवैध इमामबाड़े व मजार तथा मढ़न में कब्रिस्तान की 70 वर्गमीटर जमीन पर बनी ईदगाह को जमींदोज किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से ठीक पहले कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा.

मुक़र्रबपुर में बंजर जमीन पर एक्शन
हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के मुक़र्रबपुर गांव में 312 वर्गमीटर सरकारी बंजर भूमि पर अवैध इमामबाड़ा और मजार बनाई गई थी. लेखपाल की रिपोर्ट पर तहसीलदार ने धारा 67 के तहत कार्रवाई शुरू की थी. ग्रामीणों द्वारा इस अवैध निर्माण पर कोई दावा पेश न करने के बाद प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची.

मढ़न गांव में ढहाई गई अवैध ईदगाह
दूसरा मामला असमोली थाना क्षेत्र के मढ़न गांव का है. यहां कब्रिस्तान की 70 वर्गमीटर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से ईदगाह का निर्माण किया गया था. न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष तिवारी के आदेश पर तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह और नायब तहसीलदार दीपक जुरैल ने पुलिस और एक दर्जन लेखपालों के साथ मिलकर इस अवैध कब्जे को हटवाया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments