Saturday, July 11, 2026
Google search engine
Homeराज्यबिहार / झारखण्डवैशाली में CM सम्राट के हेलीकॉप्टर को लेकर अफरातफरी, उड़ान के बाद...

वैशाली में CM सम्राट के हेलीकॉप्टर को लेकर अफरातफरी, उड़ान के बाद कुछ देर तक हवा में रहा स्थिर

हाजीपुर
 बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहां सीएम के कार्यक्रम स्थल पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब सीएम का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के बाद हवा में लटक गया. आलम यह था कि पांच से दस मिनट के लगभग सीएम का हेलीकॉप्टर हवा में लटका रहा और जब हेलीकॉप्टर धीरे धीरे नीचे आने लगा तब नीचे मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई और सुरक्षाकर्मी भी अलर्ट हो गए. अक्षयवट राय स्टेडियम में तैनात सुरक्षाकर्मी भी लोगों को मैदान से हटाने लगे. हालांकि, कुछ देर हवा में रहने और नीचे आने के बाद फिर हैलीकॉप्टर आगे बढ़ा। 

आशंका जताई जा रही है कि हेलीकॉप्टर में शायद कोई तकनीकी खराबी हुई थी. हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन, जिस तरीके से हेलीकॉप्टर हवा में झूलता रहा उसे देख कर हर कोई डर गया था. यहां तक कि स्टेडियम में मौजूद पत्रकार भी भागने लगे थे. बहरहाल, किस कारण हेलीकॉप्टर इतनी देर हवा में रहा और क्या खराबी आई थी, इस बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है. वहीं, संतुलन बनाने के बाद हेलीकॉप्टर पटना के लिए रवाना हो गया। 

बता दें कि इससे पहले सीएम सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार हाजीपुर पहुंचे, जहां अक्षयवट राय स्टेडियम में एनडीए विधायको और नेताओं ने उनका फूल माला से स्वागत किया. सीएम सम्राट चौधरी इसके बाद जिला निबंधन कार्यालय पहुंचे जहाँ उन्होंने कई योजनाओं की सौगात जिलेवासियों को दी साथ ही निबंधन कार्यालय से सम्बंधित कई योजनाओं की शुरुआत की. सबका सम्मान जीवन आसान अभियान के तहत सीएम ने 80 वर्ष के नागरिकों को होम रजिस्ट्रेशन की सुविधा,पेपरलेस निबंधन के अलावा सीओ द्वारा निबंधन से पूर्व जानकारी के साथ ही GIS तकनीक से स्थल का निरीक्षण करने जैसी महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की। 

हालांकि सुबह से ही मौसम खराब है और बारिश हो रही है लेकिन फिर भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पहुंचे. सीएम के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल के साथ ही पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गया और चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बल के साथ पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया था. बता दें कि आज से पेपरलेस रजिस्ट्री होगी जिससे लोगों का दस्तावेज डिजिटली सुरक्षित रहेगा साथ ही 80 वर्ष के वृद्ध को जमीन रजिस्ट्री के लिए अब निबंधन कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी. अब निबंधन कार्यालय के कर्मी ही जमीन रजिस्ट्री करने वाले वृद्ध के घर पहुंचेंगे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments