Tuesday, September 1, 2026
Google search engine
Homeराज्यमध्य प्रदेशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल से की...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल से की मुलाकात

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री  सी.आर. पाटिल से मंगलवार को नई दिल्ली में मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रीय मंत्री के साथ चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में जल संरक्षण, जल संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा विभिन्न जल परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए मध्यप्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री  पाटिल से मुलाकात के दौरान प्रदेश में जल प्रबंधन एवं सिंचाई सुविधाओं के विस्तार सहित जनहित से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से मध्यप्रदेश में जल संसाधनों के विकास एवं संरक्षण को नई गति मिल रही है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments