Monday, July 27, 2026
Google search engine
Homeराज्यदिल्ली‘जहां झुग्गी वहीं मकान’ योजना में बदलाव, EWS फ्लैट अब होंगे बड़े

‘जहां झुग्गी वहीं मकान’ योजना में बदलाव, EWS फ्लैट अब होंगे बड़े

नई दिल्ली
'जहां झुग्गी, वहीं मकान' पुनर्वास स्कीम के तहत झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए भलस्वा में जिन 7400 फ्लैटों की रिपेयरिंग चल रही है, गुरुवार को दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने उन फ्लैटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि EWS के तहत जहां भी फ्लैट्स बनाए गए हैं, उन का आकार करीब 5 वर्ग मीटर बढ़ाया जाएगा। जिससे उनका कारपेट एरिया 25 वर्ग मीटर के बजाय 30 वर्ग मीटर हो जाएगा।

रिपेयरिंग वर्क को समय पर पूरा करने का निर्देश
कैबिनेट मंत्री ने फ्लैटों के कमरों का आकार, नई फ्लोरिंग और अन्य निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और कहा कि रिपेयरिंग वर्क को समय पर पूरा किया जाए। मंत्री ने कहा, पहले से बने पुराने फ्लैट का दोबारा डिजाइन कर उनका विस्तार किया जा रहा है। इससे कमरों का आकार 4-5 वर्ग मीटर बढ़ जाएगा।

फरवरी में जब कामों का निरीक्षण किया था, तब डूसिब अधिकारियों को यह निर्देश दिया था कि वह पहले से बने सभी फ्लैटों के कारपेट एरिया में बढ़ोतरी करें, ताकि कमरों में पहले फ्लैटों की की तुलना में अधिक स्पेस हो। रिपेयरिंग होने पर वर्तमान सरकार पारदर्शी तरीके से और फेज वाइज इनका आवंटन झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों को करेगी।

लेकिन, इसके पहले सभी EWS फ्लैटों का सीएम के साथ जॉइंट इंस्पेक्शन किया जाएगा। भलस्वा में 5 मंजिला 7400 फ्लैटों की रिपेयरिंग चल रही है। सावदा घेवरा में कुछ स्थानों पर बनी झुग्गियों में रहने वालों को आवंटित किया जाएगा।

द्वारका सेक्टर-16बी में 2000 से अधिक फ्लैट
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने झुग्गीवालों के लिए कई स्थानों पर EWS फ्लैट्स बनवाए, लेकिन सालों तक उन को आवंटित ही नहीं किया। इतने साल में ये फ्लैट्स जर्जर हो गए है। हमने इन फ्लैटों की रिपेयरिंग का काम शुरू किया है, ताकि लाभार्थियों को इन्हें आवंटित किया जा सके। भलस्वा में ऐसे 7400 फ्लैट्स है।

द्वारका सेक्टर-16बी में अलग-अलग तीन साइटों पर कुल 2004 फ्लैट्स है। द्वारका सेक्टर-16बी के साइट-1 पर 980, साइट-2 पर 736 और साइट-3 पर 288 फ्लैट्स है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments