Thursday, July 16, 2026
Google search engine
Homeराज्यपंजाबचंडीगढ़ वोटर लिस्ट अपडेट: 66 हजार नाम हटे, डुप्लीकेट एंट्री खत्म, अब...

चंडीगढ़ वोटर लिस्ट अपडेट: 66 हजार नाम हटे, डुप्लीकेट एंट्री खत्म, अब साढ़े 4 लाख मतदाता

चंडीगढ़
 यूटी चंडीगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो गया है। निर्वाचन विभाग के अनुसार, कुल 5,16,427 पंजीकृत मतदाताओं में से 3,80,147 मतदाताओं का सफलतापूर्वक मैपिंग कर दी गई है। वहीं 69,484 मतदाताओं ने गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) तो जमा कर दिए हैं, लेकिन उनका मैपिंग कार्य अभी पूरा होना बाकी है।

निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 66,681 मतदाताओं ने निर्धारित समय सीमा तक अपने एन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं किए। ऐसे मतदाताओं के नाम 21 जुलाई को जारी होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं होंगे और उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए जाएंगे।

एसआईआर के दौरान यह भी सामने आया कि 3,521 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 43,878 मतदाता स्थायी रूप से अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके हैं। इसके अलावा करीब 12,886 मतदाता अनुपस्थित मिले, जिनके एन्यूमरेशन फॉर्म निर्वाचन विभाग को प्राप्त नहीं हुए।

66,681 मतदाताओं के नाम हटेंगे! : विभाग ने बताया कि 66,681 मतदाताओं ने निर्धारित समय सीमा तक एन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं कराया है. ऐसे मतदाताओं के नाम 21 जुलाई को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे और उन्हें मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा। 

3,521 पंजीकृत मतदाताओं की मृत्यु : विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान ये भी सामने आया कि 3,521 पंजीकृत मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 43,878 मतदाता स्थायी रूप से अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके हैं. इसके अलावा 12,886 मतदाता ऐसे मिले, जो सत्यापन के दौरान अनुपस्थित पाए गए और उनके एन्यूमरेशन फॉर्म निर्वाचन विभाग को प्राप्त नहीं हुए। 

मतदाता सूची को सटीक बनाना लक्ष्य : निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाना है, ताकि आगामी चुनावों में केवल पात्र और सत्यापित मतदाताओं के नाम ही सूची में शामिल हों। 

निर्वाचन विभाग 21 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित करेगा
अब निर्वाचन विभाग 21 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित करेगा। इसके बाद मतदाताओं से दावे और आपत्तियां मांगी जाएंगी, ताकि पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल किया जा सके और आवश्यक संशोधन किए जा सकें।

इसी बीच, एसआईआर के तीसरे चरण के तहत मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेरणा पुरी (आईएएस) 15 जुलाई को सुबह 10:45 बजे सेक्टर-18 स्थित निर्वाचन विभाग कार्यालय में प्रेस वार्ता करेंगी। इस दौरान मतदान केंद्रों के पुनर्गठन और अगले चरण की प्रक्रिया की जानकारी साझा किए जाने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments