Sunday, August 2, 2026
Google search engine
Homeराज्यपंजाबChandigarh News: जूडो खिलाड़ी ईशरूप नारंग आज कॉमनवेल्थ गेम्स के मैट पर...

Chandigarh News: जूडो खिलाड़ी ईशरूप नारंग आज कॉमनवेल्थ गेम्स के मैट पर दिखाएंगी दम

चंडीगढ़.

कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रविवार को चंडीगढ़ की युवा जूडो स्टार ईशरूप नारंग मैट पर उतरेंगी। 78 किलोग्राम भार वर्ग में उनका मुकाबला स्कॉटलैंड की निकोल वुड से होगा। पूरे शहर की निगाहें टिकी हैं। शानदार फॉर्म में चल रही ईशरूप से भारत को पदक की उम्मीद है।

यदि वह पदक जीतने में सफल रहती हैं तो यह चंडीगढ़ के जूडो इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक होगी। ईशरूप नारंग ने पिछले कुछ वर्षों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर खुद को भारत की शीर्ष युवा जूडो खिलाड़ियों में स्थापित किया है। अब पूरे चंडीगढ़ और देश की निगाहें ईशरूप नारंग के मुकाबले पर हैं। उम्मीद है कि वह अपने दमदार प्रदर्शन कर तिरंगा का मान बढ़ाएंगी और चंडीगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेंगी। उनकी इसी निरंतर सफलता के दम पर उन्हें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टीम में जगह मिली।

ईशरूप की सफलता के पीछे उनके कोच विवेक ठाकुर की अहम भूमिका रही है। वह भी ग्लासगो पहुंचे हैं और प्रतियोगिता के दौरान ईशरूप का मनोबल बढ़ाने के लिए उनके साथ रहेंगे। चंडीगढ़ एमेच्योर जूडो एसोसिएशन के महासचिव एनएस ठाकुर, खेल निदेशक सौरभ कुमार अरोड़ा और संयुक्त खेल निदेशक डॉ. महेंद्र सिंह ने ईशरूप को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि वह अपने शानदार प्रदर्शन से भारत को पदक दिलाएंगी।

ईशरूप की उपलब्धियों पर

  • कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के लिए भारतीय टीम में चयन।
  • जूनियर एशियन जूडो चैंपियनशिप-2026 में कांस्य पदक।
  • जूनियर एशियन जूडो चैंपियनशिप-2025 में रजत पदक।
  • जूनियर एशियन कप-2026 (ताशकंद) में कांस्य पदक।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments