Tuesday, June 30, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedCBSE ने जारी किए 12वीं री-इवैल्यूएशन के अधिकांश रिजल्ट, 99.7% छात्रों को...

CBSE ने जारी किए 12वीं री-इवैल्यूएशन के अधिकांश रिजल्ट, 99.7% छात्रों को मिला परिणाम, बाकी का इंतजार जल्द खत्म

नई दिल्ली

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने ऐलान किया है कि उसने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए मिले 99.7 प्रतिशत से अधिक आवेदनों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. ये वही आवेदन हैं जिनमें गलतियों के बाद सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन का अनुरोध किया गया था. बोर्ड ने बयान जारी करते हुए कहा कि 21 जून से परिणाम चरणबद्ध तरीके से जारी हो रहे हैं. बाकी मामलों की प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो चुकी है और उनके परिणाम जल्द घोषित होने की उम्मीद है। 

छात्रों को मिली राहत 
बोर्ड के इस ऐलान से उन हजारों छात्रों को राहत मिली है जो संशोधित अंकों का इंतजार कर रहे थे, खासकर कॉलेज प्रवेश में देरी को लेकर जताई गई चिंताओं के बाद. इस हफ्ते की शुरुआत में बताया गया था कि 20,000 से अधिक छात्र अपने पुनर्मूल्यांकन आवेदनों के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं जबकि सीयूईटी यूजी 2026 के परिणाम पहले ही घोषित हो चुके थे, जिससे कई छात्र प्रवेश समयसीमा को लेकर चिंतित थे। 

बोर्ड ने दिया छात्रों को आश्वासन 
सीबीएसई ने यह भी बताया कि इस साल परिणाम समीक्षा प्रक्रिया 2025 की तुलना में अधिक तेजी से आगे बढ़ी है. जहां बोर्ड ने 21 जून, 2026 को पुनर्मूल्यांकन के परिणाम जारी करना शुरू किया, वहीं पिछले वर्ष यह प्रक्रिया 27 जून को शुरू हुई और 11 जुलाई, 2025 तक चली, जो काफी तेज परिणाम का संकेत देती है. इसके साथ ही इस साल बोर्ड ने परिणाम के बाद की प्रक्रिया में बदलाव किया है. अब छात्र किसी भी सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने से पहले अपनी जांची हुई उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी देख सकेंगे. बोर्ड ने बताया कि पूरी प्रक्रिया की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आईआईटी कानपुर, आईआईटी मद्रास और डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन के तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली गई है। 

अफवाहों पर न करें भरोसा 
जिन छात्रों के पुनर्मूल्यांकन के बाद अंक नहीं बदले हैं, वे भी अपने संबंधित सीबीएसई ऑफिस में जाकर अपनी उत्तर पुस्तिका देख सकेंगे. इसके लिए तारीख और अन्य जानकारी बोर्ड अलग से जारी करेगा. इस जानकारी के साथ ही बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से कहा है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से 
बचें। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments