Friday, September 11, 2026
Google search engine
Homeराज्यमध्य प्रदेशमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बदरा में आयोजित हुआ...

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बदरा में आयोजित हुआ शिविर

अनूपपुर 

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत अनूपपुर की ग्राम पंचायत बदरा स्थित आईटीआई परिसर में जनसमस्याओं के निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया।

मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष  रामलाल रौतेल ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करना है। शासन की मंशा समाज के अंतिम छोर पर बैठे प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। शासन और प्रशासन जनता के प्रति जवाबदेही एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं। ऐसे शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलता है, जिससे प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

कलेक्टर  रत्नाकर झा ने कहा कि जिले के विकास में प्रशासन के साथ-साथ नागरिकों की सक्रिय सहभागिता भी आवश्यक है। शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और आमजन विकास की प्रक्रिया में सहभागी बनें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर उनका समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि धरातल स्तर पर शासकीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन तथा आमजन के बीच योजनाओं की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके।

कलेक्टर ने जिले के समग्र विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने तालाबों के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए खेल मैदान विकसित करने, विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, व्यापक स्तर पर पौधारोपण करने तथा विद्यालयों एवं छात्रावासों में बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित इन्फ्लुएंसर संवाद के दौरान कलेक्टर  रत्नाकर झा ने स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर उनके द्वारा वर्तमान में किए जा रहे कार्यों, तैयार किए जा रहे कंटेंट एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इन्फ्लुएंसर्स द्वारा किस प्रकार का कंटेंट तैयार किया जा रहा है, इसकी जानकारी लेते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं प्रशासन की जनहितकारी गतिविधियों को सरल एवं प्रभावी तरीके से आमजन तक पहुंचाने के संबंध में चर्चा की।

कार्यक्रम में राजस्व, उद्योग, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, खाद्य, नगरीय प्रशासन, कृषि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, नवाचारों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों को योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभों से अवगत कराया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जानकारी एवं सेवा संबंधी स्टॉलों के माध्यम से भी आमजन को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस दौरान नागरिकों की जिज्ञासाओं एवं योजनाओं से संबंधित प्रश्नों का समाधान भी किया गया।

शिविर में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। योजना के तहत विनय कुमार गुप्ता को 5 लाख रुपए तथा रोहित कुमार पटेल को 1 लाख 50 हजार रुपए की ऋण राशि के प्रतीक स्वरूप चेक प्रदान किए गए। इसी प्रकार मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत मती उर्मिला सिंह एवं रोशनी सिंह को 1-1 लाख रुपए, पूजा सिंह को 1 लाख 50 हजार रुपए तथा भानू पनिका एवं कलावती को 2-2 लाख रुपए की ऋण राशि के प्रतीक स्वरूप चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर हितग्राहियों को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में कुल 92 आवेदन प्राप्त हुए।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मती अर्चना कुमारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर सु प्राशी अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जगन्नाथ मरकाम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अनूपपुर  रवि ग्वाल, विन्ध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष  रामदास पुरी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments