Sunday, June 7, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedइंडियन नेवी 10+2 बीटेक कैडेट एंट्री 2026 के लिए आवेदन शुरू, जेईई...

इंडियन नेवी 10+2 बीटेक कैडेट एंट्री 2026 के लिए आवेदन शुरू, जेईई मेन स्कोर से होगा चयन

इंडियन नेवी में करियर बनाना लाखों कैंडिडेट्स का सपना है। लेकिन इसे हकीकत में बदलने का मौका किसी किसी को मिलता है। जेईई मेंस के बाद एनआईटी में एडमिशन लेने के अलावा आपको भारतीय नौसेना में जाने का भी शानदार मौका मिल रहा है। इंडियन नेवी ने परमानेंट कमीशन के तहत 10+2 (बीटेक) कैडेट एंट्री स्कीम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस भी स्टार्ट हो चुका है।

इस स्पेशल एंट्री के जरिए अविवाहित महिला और पुरुष कैंडिडेट्स को भारतीय नौसेना की टेक्निकल ब्रांच में ऑफिसर बनने का अवसर दिया जा रहा है। साथ में उन्हें चार साल का बीटेक कोर्स भी करवाया जाएगा। इस ट्रेनिंग को पूरा करने के बाद ही कैंडिडेट की नियुक्ति इंडियन नेवी में होगी। यानी अभ्यर्थी डिग्री के साथ बढ़िया नौकरी भी हासिल कर सकेंगे।
Indian Navy BTech Vacancy 2026: लास्ट डेट

Navy BTech Entry: योग्यता क्या है?
शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा (10+2) पैटर्न में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथिमेटिक्स (PCM) से पास की हो। इन तीनों विषयों में कम से कम 70 प्रतिशत अंक और इंग्लिश में 50 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए हैं।
जेईई मेन 2026: कैंडिडेट ने बीटेक/बी.ई के लिए जेईई मेन-2026 परीक्षा दी हो। एनटीए द्वारा जारी की गई कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) के आधार पर ही अभ्यर्थियों को एसएसबी (SSB) के लिए शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा।
एज लिमिट: अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 2007 से 01 जनवरी 2010 तक हुआ हो। दोनों तारीखें भी काउंट की जाएंगी।

इंडियन नेवी में सेलेक्शन कैसे होगा?
इस वैकेंसी में 30-30 पदों पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ब्रांच के लिए कैंडिडेट्स को चुना जाएगा। महिलाओं के लिए दोनों ब्रांचों में 4-4 पोस्ट यानी कुल 8 पद हैं। आवेदन के दौरान ही आपको अपने फॉर्म में अपनी जेईई मेन कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) की डिटेल भरनी होगी। इसके बाद नीचे बताई प्रक्रिया फॉलो होगी।

नेवी हेडक्वार्टर एसएसबी इंटरव्यू के लिए जेईई रैंक के लिए कटऑफ तय करेगा। जिसे क्लियर करने वाले अभ्यर्थी एसएसबी इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट होंगे। यानी इसके लिए कोई रिटन एग्जाम नहीं होगा।
शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स को ईमेल या एसएमएस के जरिए एसएसबी इंटरव्यू की जानकारी दी जाएगी। ऐसे में फॉर्म में अपनी एक्टिव ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की डिटेल फिल करें।

एसएसबी इंटरव्यू बेंगलुरु/भोपाल/कोलकाता/विशाखापत्तनम में सितंबर 2026 से शुरू हो सकता है।
इसके लिए अभ्यर्थियों को पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे।
एसएसबी इंटरव्य क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल फिटेट टेस्ट होगा। इन दोनों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद चुने हुए कैंडिडेट्स को पुलिस विरेफिकेशन, कैरेक्टर वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट देना होगा।
चयनित उम्मीदवारों चार साल के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और नेवल आर्किटेक्चर एंड शिपबिल्डिंग में बीटेक कोर्स करेंगे।
कोर्स पूरा होने के बाद कैंडिडेट को इंडियन नेवी में बतौर परमानेंट कमीशन ऑफिसर नियुक्त किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments