Thursday, August 13, 2026
Google search engine
Homeराज्यहरियाणा में 15 अगस्त के कार्यक्रमों का बंटवारा, राज्यपाल-सीएम समेत बागी विधायकों...

हरियाणा में 15 अगस्त के कार्यक्रमों का बंटवारा, राज्यपाल-सीएम समेत बागी विधायकों को मिली ध्वजारोहण की जिम्मेदारी

चंडीगढ़.

हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह यमुनानगर में होगा, जहां राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ध्वजारोहण करेंगे। नए जिले हांसी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। जिला मुख्यालयों और उपमंडल स्तर के कार्यक्रमों के लिए सरकार ने मंत्रियों और सांसद-विधायकों की ड्यूटी लगा दी है।

कांग्रेस के बागी विधायकों शैली चौधरी को नारायणगढ़, मोहम्मद इलियास को पुन्हाना, मोहम्मद इजरायल को हथीन और जरनैल सिंह को रतिया में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी दी गई है। खंड और पंचायत स्तर पर भी ध्वजारोहण कार्यक्रम होंगे। सभी जगह ध्वजारोहण के लिए सुबह नौ बजे का समय निर्धारित किया गया है। शाम को हरियाणा लोकभवन में एट होम कार्यक्रम होगा।

यह माननीय करेंगे ध्वजारोहण –
जिला -मुख्य अतिथि

  • अंबाला – अनिल विज, ऊर्जा मंत्री
  • भिवानी – सुभाष बराला, सांसद
  • चरखी दादरी -रेखा शर्मा, सांसद
  • फरीदाबाद -विपुल गोयल, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री
  • फतेहाबाद -महिपाल ढांडा, शिक्षा मंत्री
  • गुरुग्राम -डा. कृष्ण लाल मिढा, विधानसभा उपाध्यक्ष
  • हिसार – नवीन जिंदल, सांसद
  • झज्जर -आरती सिंह राव, स्वास्थ्य मंत्री
  • जींद -संजय भाटिया, सांसद
  • कैथल -कृष्ण कुमार, सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण मंत्री
  • करनाल -रणबीर गंगवा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री
  • कुरुक्षेत्र -हरविंदर कल्याण, विधानसभा अध्यक्ष
  • नारनौल -धर्मबीर सिंह, सांसद
  • नूंह -कार्तिकेय शर्मा, सांसद
  • पलवल -गौरव गौतम, युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता मंत्री
  • पंचकूला – श्रुति चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री
  • पानीपत -कृष्ण लाल पंवार, विकास एवं पंचायत मंत्री
  • रेवाड़ी – राजेश नागर, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री
  • राेहतक -अरविंद कुमार शर्मा, सहकारिता मंत्री
  • सिरसा -श्याम सिंह राणा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री
  • सोनीपत -राव नरबीर सिंह, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments