Saturday, October 17, 2026
Google search engine
Homeराज्यमध्य प्रदेशCM मोहन यादव के कार्यक्रम से पहले शहडोल में अलर्ट, हेलीपैड से...

CM मोहन यादव के कार्यक्रम से पहले शहडोल में अलर्ट, हेलीपैड से सड़क तक मरम्मत शुरू

शहडोल 
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित शहडोल दौरे को ध्यान में रखते हुए शहडोल कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने जिले के अलग अलग विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में दायित्व सौंपे हैं. कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करनी है. ऐसे में कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के जिला मुख्यालय से बाहर न जाएं। 

शहडोल में यहां होगा सीएम का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित बाणगंगा मैदान में किया जाएगा. कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने संबंधित अधिकारियों को बाणगंगा मैदान का समतलीकरण कराने, प्रदर्शनी की व्यवस्था करने, हितग्राहियों को हितलाभ वितरण की तैयारियां करने और लोकार्पण एवं शिलान्यास के लिए प्रस्तावित कार्यों की सूची तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं। 

हेलीपैड और पहुंच मार्ग की होगी मरम्मत
मुख्यमंत्री मोहन यादव के संभावित शहडोल दौरे को ध्यान में रखते हुए शहडोल कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने कहा है कि हेलीपैड और हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच मार्गों की मरम्मत कराएं, संबंधित अधिकारियों को इसके निर्देश भी जारी कर दिए हैं. कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने कहा, '' कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण की जाएं, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। 

बिना अनुमति अधिकारी न छोड़े मुख्यालय
शहडोल कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 25 अक्टूबर तक कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़े. उन्होंने अलग-अलग विभागों को सौंपे गए दायित्वों की समयपूर्व तैयारी सुनिश्चित करने और निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए हैं. इस बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम प्रजापति, शहडोल साउथ डीएफओ श्रद्धा पेंद्रे, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, एसडीएम अमृता गर्ग सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments