Wednesday, October 7, 2026
Google search engine
Homeबिज़नेसAirtel ने बढ़ाए Postpaid Plan के दाम, ₹50 तक महंगे हुए प्लान;...

Airtel ने बढ़ाए Postpaid Plan के दाम, ₹50 तक महंगे हुए प्लान; इंटरनेशनल यूजर्स को फायदा

मुंबई 

Airtel ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए बड़ा बदलाव किया है। कंपनी 8 अक्टूबर 2026 से अपने सभी पोस्टपेड प्लान को 50 रुपए महंगा करने वाली है। नई कीमत कल से लागू हो जाएगी है। कंपनी ने अपने पुराने प्लान्स को नए पोर्टफोलियो में डाल दिया है और इन सभी प्लान्स के साथ हर साल एक Free International Roaming Trip का फायदा भी जोड़ा गया है। सबसे सस्ता नया Individual Postpaid Plan अब 499 रुपए का होगा, जबकि पहले Airtel का Individual Plan 449 रुपए से शुरू होता था। यानी इस एंट्री लेवल प्लान की कीमत में सीधे 50 रुपए का इजाफा हुआ है। Airtel के पुराने और नए Family Plans की कीमतों में भी 50 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिलती है।

हालांकि यहां यह समझना जरूरी है कि 50 रुपए की बढ़ोतरी सिर्फ एक ही प्लान तक सीमित नहीं है। Airtel ने अपना पूरा पोस्टपेड पोर्टफोलियो बदला है। कंपनी के नए प्लान 499 रुपए से शुरू होकर 1799 रुपए तक जाते हैं। बदले में सभी नए प्लान में हर साल एक Free International Roaming Trip शामिल की गई है। इस फ्री रोमिंग पैक में 5GB डेटा, 60 मिनट कॉलिंग Calling और 25 Outgoing SMS मिलेंगे। ध्यान दें कि यह फायदा 5 दिनों के लिए वैलिड होगा।

499 रुपए वाले Airtel Postpaid Plan में मिलते हैं ये फायदे
नए पोर्टफोलियो का सबसे सस्ता Individual Plan 499 रुपए का है। इसमें एक SIM कनेक्शन मिलता है। इसके साथ Unlimited Data और Calling के अलावा Spam और Fraud Protection जैसे फीचर्स मिलते हैं। प्लान में Airtel Xstream Play Premium और Google One जैसे फायदे भी शामिल हैं। सबसे बड़ा नया फायदा Free International Roaming है। इसका मतलब है कि अगर आप साल में एक बार विदेश जाते हैं तो अलग से बेसिक रोमिंग पैक लेने की जरूरत कम हो सकती है।

Free International Roaming बेनिफिट में क्या मिलेगा?
Airtel के नए पोस्टपेड प्लान्स में मिलने वाले इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा 5 दिनों के लिए होगा। इसमें ग्राहक को 5GB डेटा, 60 मिनट कॉलिंग और 25 Outgoing SMS मिलेंगे। Incoming SMS के लिए कोई अलग चार्ज नहीं होगा। खास बात यह है कि ग्राहक को यह रोमिंग पैक तुरंत एक्टिवेट करने की जरूरत नहीं है। विदेश यात्रा के दौरान अपनी जरूरत के हिसाब से इसे एक्टिवेट किया जा सकेगा। यानी अगर अभी प्लान लिया है लेकिन विदेश यात्रा कुछ महीने बाद करनी है, तो रोमिंग बेनिफिट को उसी समय इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक इस Free International Roaming Benefit की कीमत करीब 2,000 रुपए तक है। ऐसे में साल में कम से कम एक बार विदेश जाने वाले ग्राहकों के लिए यह नया फायदा खास हो सकता है।

Family Plan में हर SIM को मिलेगा Free Roaming
Airtel के फैमिली पोस्टपेड प्लान इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को इस ऑफर का फायदा हर SIM पर मिलेगा। यानी फैमिली प्लान में जितने SIM शामिल हैं, हर SIM को साल में एक मुफ़्त इंटरनेशनल रोमिंग ट्रिप मिलेगी। अगर परिवार में चार लोग एक ही एयरटेल फैमिली पोस्टपेड प्लान के तहत जुड़े हैं तो चारों SIM को अपने-अपने लिए एक Free International Roaming Trip मिल सकती है। इस तरह परिवार के अलग-अलग सदस्य अपनी विदेश यात्रा के दौरान अपने रोमिंग बेनिफिट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Airtel के नए Family Plans की कीमत Airtel का नया फैमिली पोस्टपेड पोर्टफोलियो 749 रुपए से शुरू होता है। 749 रुपए वाले प्लान में दो SIM शामिल हैं। इसके बाद 1049 रुपए वाले प्लान में तीन SIM, 1249 रुपए और 1449 रुपए वाले प्लान में चार SIM साथ ही 1799 रुपए वाले प्लान पांच SIM मिलते हैं। जैसे-जैसे प्लान की कीमत बढ़ती है, मनोरंजन और क्लाउड सेवा के फायदे भी बढ़ते जाते हैं। अलग-अलग प्लान में Amazon Prime, JioHotstar, Apple Music, Apple iCloud+ और Netflix जैसे Subscription मिलते हैं। सबसे महंगे 1799 रुपए वाले प्लान में Netflix Standard समेत कई अन्य फायदे शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments