Thursday, August 20, 2026
Google search engine
Homeराज्यमध्य प्रदेशअपर कलेक्टर ने फॉर्मर आईडी कैंप का किया निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों को...

अपर कलेक्टर ने फॉर्मर आईडी कैंप का किया निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों को दिए उपस्थित होने के निर्देश

शहडोल 

जिले में किसानों को शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे फॉर्मर आईडी कैंपों का अपर कलेक्टर  मिनीषा पांडे ने निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम बरूका एवं छतवई स्थित फॉर्मर आईडी कैंपों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली।

ग्राम बरूका स्थित फॉर्मर आईडी कैंप के निरीक्षण के दौरान एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं संबंधित समिति प्रबंधक सहकारिता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित पाए गए। वहीं शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता सहित कुछ संबंधित कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

अपर कलेक्टर  मिनीषा पांडे ने ग्राम छतवई स्थित कैंप का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग, सहकारिता विभाग एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान से संबंधित सेल्समैन सहित अन्य कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कैंप में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर किसानों को आवश्यक सेवाएं एवं जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि फॉर्मर आईडी कैंप किसानों के लिए महत्वपूर्ण है। संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित स्थान पर उपस्थित रहकर किसानों की समस्याओं का समाधान करें तथा फॉर्मर आईडी बनाने एवं उससे संबंधित कार्यों में आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैंपों में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments