Thursday, June 18, 2026
Google search engine
Homeअध्यात्म13 जून को बनेगा दुर्लभ द्विद्वादश योग, इन 5 राशियों की चमकेगी...

13 जून को बनेगा दुर्लभ द्विद्वादश योग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत और बढ़ेगी आय

 जब भी ज्योतिष में ग्रहों के राजा, राजकुमार या मन के कारक ग्रहों का खास संयोग बनता है, तो उसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से 13 जून को बनने वाला यह 'द्विद्वादश योग' बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस दिन चंद्रमा सुबह मेष राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर कर जाएंगे.

द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 जून की सुबह 9 बजकर 26 मिनट तक इसी राशि में रहेंगे. इस दौरान बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में विराजमान रहेंगे, जिससे चंद्रमा बुध से द्वादश (12वें) भाव में और बुध चंद्रमा से द्वितीय (दूसरे) भाव में होंगे. उच्च राशि के चंद्रमा और स्वराशि के बुध के बीच बनने वाला यह दुर्लभ संयोग कुछ राशियों की बंद किस्मत के ताले खोलने वाला साबित होगा. आइए जानते हैं कि इस शुभ योग से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं और किसे करियर-व्यापार में बंपर लाभ मिलेगा.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों का लंबे समय से चल रहा इंतजार खत्म हो सकता है. आपको कार्यस्थल पर कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. आपकी वित्तीय स्थिति में जबरदस्त सुधार के संकेत हैं. समाज में आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा. यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो इस दौरान स्थितियां आपके पूरी तरह अनुकूल रहेंगी.

मिथुन राशि
बुध देव आपकी ही राशि में स्वगृही होकर बैठे हैं, जिससे इस योग का सबसे बेहतरीन लाभ आपको मिलने वाला है. आपके लिए आय के नए स्रोत बनेंगे. इसके साथ ही पुराने माध्यमों से भी लगातार धन का प्रवाह बना रहेगा. नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति (प्रमोशन) और सैलरी में बढ़ोतरी की गुड न्यूज मिल सकती है. व्यापारिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा. साथ ही, सेहत से जुड़ी पुरानी परेशानियां दूर होंगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए चंद्र-बुध का यह द्विद्वादश योग मानसिक शांति लेकर आ रहा है. पिछले कुछ समय से चल रहा मानसिक तनाव पूरी तरह से दूर होगा. भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा. किस्मत का साथ मिलने से आपके जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे अब तेजी से पूरे होने लगेंगे. आपकी कड़ी मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा. कार्यस्थल पर सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे और नई जिम्मेदारी भी सौंप सकते हैं.

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय खुशियों से भरा और बेहद सकारात्मक रहने वाला है. आप इस दौरान काफी खुशमिजाज मूड में रहेंगे. परिवार और प्रियजनों का आपको हर मोड़ पर पूरा सहयोग मिलेगा. आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं और सुख-साधनों में बढ़ोतरी होने के साफ संकेत हैं. लगातार बढ़ती इनकम से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे आपको मानसिक रूप से बड़ी राहत मिलेगी.

मीन राशि
मीन राशि के जातक भले ही इस समय शनि की साढ़ेसाती के दौर से गुजर रहे हों, लेकिन यह गोचर उनके लिए राहत की फुहार लेकर आएगा. यदि आप व्यापार या मीडिया क्षेत्र से जुड़े हैं, तो इस अवधि में आपको कोई बड़ी बिजनेस डील मिल सकती है या कोई बड़ी जिम्मेदारी हाथ आ सकती है. बिजनेस में पास्ट में हुए किसी भी तरह के आर्थिक नुकसान की भरपाई इस दौरान होने की पूरी संभावना है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments