Monday, July 27, 2026
Google search engine
Homeराज्यपंजाबरेल यात्रियों को नया तोहफा, वेटिंग टिकट वालों को दूसरी ट्रेन या...

रेल यात्रियों को नया तोहफा, वेटिंग टिकट वालों को दूसरी ट्रेन या अगली तारीख पर मिलेगी कंफर्म बर्थ

जालंधर.

रेल गाड़ियों में लंबी वेटिंग के कारण यात्रियों को सीट न मिलने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वेटिंग टिकट होने पर यात्री जनरल डिब्बे में यात्रा करने के लिए मजबूर हैं, क्योंकि वे स्लिपर डिब्बे में नहीं बैठ सकते।

इस समस्या के समाधान के लिए रेलवे ने एक नई योजना शुरू की है, जो यात्रियों के लिए सुविधाजनक साबित हो रही है। इस योजना के तहत यदि मूल ट्रेन में आरक्षित सीट उपलब्ध नहीं होती तो यात्रियों को उनकी सहमति से उसी मार्ग की किसी अन्य उपयुक्त ट्रेन या उसी ट्रेन की अन्य तिथि में बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के समायोजित किया जा रहा है। यह सुविधा केवल आइआरसीटीसी के माध्यम से आनलाइन बुक किए गए आरक्षित टिकटों पर उपलब्ध है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ट्रेनों में उपलब्ध खाली सीटों का अधिकतम उपयोग करना, प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को यात्रा का अवसर प्रदान करना और सीटों की अनावश्यक रिक्तता को कम करना है। इससे न केवल यात्रियों को राहत मिल रही है, बल्कि रेलवे के संसाधनों का भी बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे ऑनलाइन टिकट बुक करते समय विकल्प सुविधा का चयन कर इस उपयोगी योजना का लाभ उठाएं। यह सुविधा यात्रियों की यात्रा को अधिक सहज और सुविधाजनक बनाने की दिशा में भारतीय रेल की एक महत्वपूर्ण पहल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments