Thursday, October 15, 2026
Google search engine
Homeराज्यपंजाबपंजाब की राजनीति में AAP का बड़ा कदम, जालंधर की कमान दीपक...

पंजाब की राजनीति में AAP का बड़ा कदम, जालंधर की कमान दीपक बाली को सौंपी

जालंधर.

पंजाब की राजनीति में हलचल तेज करते हुए आम आदमी पार्टी ने जालंधर में एक बड़ा सांगठनिक फेरबदल किया है। हाईकमान ने जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से दीपक बाली को नया हलका इंचार्ज नियुक्त किया है।

यह कदम पंजाब कांग्रेस के नए बनाए गए प्रधान परगट सिंह के गढ़ में पार्टी के आधार को और मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले जालंधर कैंट क्षेत्र की कमान पार्टी की वरिष्ठ नेता राजविंदर कौर थियाड़ा के हाथों में थी। अब पार्टी ने सांगठनिक बदलाव करते हुए उन्हें इस पद से हटाकर दीपक बाली को जिम्मेदारी सौंपी है। गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान इस सीट से पूर्व ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढ़ी ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

लंबे समय से जालंधर में सक्रीय
दीपक बाली लंबे समय से जालंधर और आसपास के राजनीतिक व सामाजिक हलकों में काफी सक्रिय रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में पहले से ही चर्चा जोरों पर थी कि वे 2027 विधानसभा चुनावों में कैंट विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। अब पार्टी द्वारा उन्हें हलका इंचार्ज बनाए जाने के बाद इस क्षेत्र से उनकी राजनीतिक दावेदारी को और अधिक मजबूत कर दिया है।

परगट सिंह के सामने आप का दाव
जांलधर कैंट के विधायक परगट सिंह के पंजाब कांग्रेस के प्रधान चुने जाने के बाद से ही ये सीट वीआईपी बन चुकी है और 2027 के चुनावों के लिए सबसे चर्चित सीटों में से एक है। ऐसे में आम आदमी पार्टी द्वारा एक मजबूत और सक्रिय चेहरे को हलका इंचार्ज बनाना यह साफ संकेत देता है कि आने वाले समय में इस सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प और कड़ा होने वाला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments