Tuesday, June 23, 2026
Google search engine
Homeखेलहालैंड का जलवा बरकरार! नॉर्वे ने 3-2 से सेनेगल को हराया, नॉकआउट...

हालैंड का जलवा बरकरार! नॉर्वे ने 3-2 से सेनेगल को हराया, नॉकआउट का टिकट किया पक्का

न्यूयॉर्क
 नॉर्वे ने एर्लिंग हालैंड के दो गोलों की बदौलत सेनेगल को 3-2 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के राउंड-ऑफ-32 में अपनी जगह पक्की कर ली। न्यू जर्सी स्टेडियम में सोमवार रात खेले गये मुकाबले में एर्लिंग हालैंड के शानदार गोल की बदौलत नॉर्वे ने सेनेगल पर जीत दर्ज की। सेनेगल की रक्षात्मक गलतियों का फायदा उठाते हुए मार्कस पेडरसन ने नॉर्वे को बढ़त दिलाई, हाफ टाइम के तुरंत बाद हालैंड ने दूसरा गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। सेनेगल के इस्माइला सार ने एक गोल करके स्कोर कम किया, लेकिन हालैंड ने शानदार फिनिशिंग के साथ स्कोर 3-1 कर दिया।
 
इसके बाद नॉर्वे ने दबाव झेलने और अपनी बढ़त बनाए रखने के लिए रक्षात्मक रुख अपनाया, लेकिन सार ने स्टॉपेज टाइम में एक शानदार गोल करके स्कोर 3-2 कर दिया। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी क्योंकि नॉर्वे ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली।

नॉर्वे ने पहले हाफ बनाई 1-0 की बढ़त
पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। शुरुआत में सेनेगल की रक्षापंक्ति ने नॉर्वे के हमलों को रोके रखा, लेकिन 43वे मिनट में नॉर्वे को सफलता मिल गई। स्थानापन्न खिलाड़ी मार्कस होल्मग्रेन पेडरसन ने पहला गोल दागा। यह गोल सेनेगल के कप्तान कालिदू कौलिबाली और गोलकीपर एडुआर्ड मेंडी के बीच तालमेल की कमी और खराब क्लीयरेंस का फायदा उठाते हुए किया गया था। इस तरह पहले हाफ की समाप्ति पर नॉर्वे 1-0 से आगे था।

दूसरे हाफ में होलैंड ने दागे 2 गोल
दूसरे हाफ में कुल 4 गोल देखने को मिले। 48वे मिनट में नॉर्वे के मार्टिन ओडेगार्ड के सटीक पास पर स्टार स्ट्राइकर हालैंड ने गोल करते हुए बढ़त को 2-0 कर दिया। इसके बाद 53वें मिनट में सेनेगल के सादियो माने के पास पर इस्माइला सार ने गोल में बदलकर स्कोर 2-1 कर दिया। 58वे मिनट में नॉर्वे के पैट्रिक बर्ग से मिले एक बेहतरीन क्रॉस पर हालैंड ने बेहतरीन गोल कर बढ़त को 3-1 कर दिया। 

फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया
इसी ग्रुप के दूसरे मैच में फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया और एक मैच बाकी रहते ही राउंड ऑफ 32 में जगह बना ली. अपना 100वां इंटरनेशनल मैच खेल रहे किलियन एम्बाप्पे ने मैच में दो गोल किए, जबकि तीसरा गोल उस्मान डेम्बेले ने किया। 

मैच में एम्बाप्पे ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, वो अब FIFA वर्ल्ड कप के 6 मैचों में दो या उससे ज्यादा गोल कर चुके हैं. जो टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी अन्य खिलाड़ी से ज्यादा है. मैच में उनके दो गोलों ने टूर्नामेंट में उनके गोलों की संख्या चार कर दी है, जिससे वे गोल्डन बूट की रेस में लियोनेल मेसी (5 गोल) से ठीक पीछे हैं और टूर्नामेंट में हर मैच में गोल करने का अपना शानदार रिकॉर्ड बनाए हुए हैं। 

इसके अलावा फीफा वर्ल्ड कप में एम्बाप्पे के गोलों की संख्या 16 हो गई है. जिसके साथ वो ब्राजील के रोनाल्डो के 15 वर्ल्ड कप गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. अब वे जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, और नए रिकॉर्ड-होल्डर लियोनेल मेसी (18 गोल) से सिर्फ दो गोल पीछे हैं। 

अल्जीरिय ने जॉर्डन को 2-1 से हराया
ग्रुप J के मैच में अल्जीरिया ने जॉर्डन को 2-1 से
हरा दिया है. जिसमें अल्जीरिया की तरफ से बेनबोएली और गोएरी ने गोल किए जबकि जॉर्डन की तरफ से अलराशदान गोल कर ने में सफल रहे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments