Tuesday, August 25, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedबॉम्बे हाईकोर्ट ने निकाली 4वीं पास के लिए नौकरियां, इन उम्मीदवारों को...

बॉम्बे हाईकोर्ट ने निकाली 4वीं पास के लिए नौकरियां, इन उम्मीदवारों को मिलेगा मौका

मुंबई 

सरकारी नौकरी की लंबे समय से तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद बेंच में कुक यानी रसोइया के 18 पदों पर भर्ती निकली है. इस भर्ती की सबसे खास बात ये है कि पद पर आवेदन करने की न्यूनतम योग्यता चौथी क्लास है. इसके साथ ही उन्हें मराठी और हिंदी भाषा का अच्छा नॉलेज होना चाहिए. इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से नहीं बल्कि स्पीड पोस्ट के जरिए की जाएगी. आवेदन की आखिरी तारीख 10 सितंबर शाम 5 बजे तक ऑफिस में पहुंच जाना चाहिए। 

कितने पदों पर होगी भर्ती? 
बॉम्बे हाइ कोर्ट में रसोइया यानी कुक के 18 पदों पर भर्ती की जाएगी. जारी हुए नोटिफिकेशन में एक पद दिव्यांग उम्मीदवार के लिए आरक्षित किया गया है. भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयन सूची तैयार की जाएगी। 

चौथी क्लास पास होना है जरूरी 
कुक पद के लिए उम्मीदवार का चौथी पास होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार को मराठी और हिंदी की अच्छी समझ भी होनी चाहिए. साथ ही अलग-अलग तरह के शाकाहारी और मांसाहारी खाना बनाने का अनुभव भी होना चाहिए. यानी मतलब साफ है केवल पढ़ाई से ही आपका चयन नहीं होने वाला है। 

कुकिंग कोर्स करने वालों को मिलेगी प्राथमिकता 
इस पद पर उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कुकिंग कोर्स किया होगा और उसका प्रमाण पत्र हासिल किया है. साथ ही थ्री या फाइव स्टार होटल में कुक या शेफ के रूप में कम से कम दो साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

कौन कर सकता है आवेदन? 
इस पदों पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र 18 से 38 साल के बीच होनी चाहिए. वहीं, पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी. ये 43 साल की उम्र तक आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, न्यायालय या सरकारी कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है। 

कैसे देना होगा आवेदन? 
 बता दें कि इस पद पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से नहीं बल्कि स्पीड पोस्ट के जरिए भेजी जाएगी. इसके तहत कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. हालांकि, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के दौरान 200 रुपये का शुल्क देना होगा। 

उम्मीदवारों को सबसे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.gov.in पर जाकर भर्ती से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना होगा। 

नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन फॉर्म यानी अनुलग्नक-ए को डाउनलोड करे। 
फॉर्म को ध्यान से भरने के बाद उम्मीदवार को अपनी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी सही क्रम में दर्ज करनी होगी। 

इसके बाद निर्धारित स्थान पर हाल की पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लगानी होगी। 

आवेदन को प्रबंधक (प्रशासन)बॉम्बे हाई कोर्ट, बेंच औरंगाबाद, जालना रोड, छत्रपति संभाजीनगर – 431009 पर भेजना होगा। 

इन डॉक्यूमेंट को भी भेजना होगा
इसमें शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, जहां लागू हो वहां दिव्यांगता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और खाना बनाने के अनुभव का प्रमाण पत्र शामिल है. साथ ही उम्मीदवार को चरित्र प्रमाण पत्र, पारिवारिक घोषणा पत्र और यदि वह सरकारी कर्मचारी है तो संबंधित कार्यालय का अनापत्ति प्रमाण पत्र यानी NOC भी लगाना होगा. आवेदन के साथ बनाए जाने वाले व्यंजनों की सूची, 5 रुपये का डाक टिकट लगा हुआ स्व-पता लिखा लिफाफा और पासपोर्ट साइज फोटो भी संलग्न करनी होगी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments