Sunday, August 16, 2026
Google search engine
Homeराज्यबिहार / झारखण्डबिहार में एसआईआर की सफलता पर बोले ज्ञानेश कुमार, मतदाता सूची शुद्धिकरण...

बिहार में एसआईआर की सफलता पर बोले ज्ञानेश कुमार, मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान की सराहना

 पटना
भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे। रविवार को पटना एयरपोर्ट पर उन्हों गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पटना के बाद वे हेलीकॉप्टर से सीधे सीतामढ़ी के लिए रवाना हुए। इस मौके पर बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार गुंजियाल और अन्य अधिकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का स्वागत किया। ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर और 2025 के चुनाव में खुलकर वोटिंग के लिए बिहार के लोगों का आभार जताया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे बिहार के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करने आये हैं। मतदाता सूची के शुद्धिकरण का देश भर में सबसे सफल आयोजन बिहार से ही शुरू हुआ था। लोगों ने इसमें उत्साह से भाग लिया और अभियान को सफल बनाया। बिहार लोकतंत्र की जननी है जहां लोग काफी सजग और सतर्क हैं।

2025 विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक वोटिंग
सीईसी ने यह भी कहा कि विगत 2025 में हुए चुनाव भी आजादी से लेकर अबतक का सबसे अधिक मतदान हुआ। बल्कि अमेरिका, इंग्लैंड फ्रांस,स्पेन के आम चुनावों से भी अधिक मतदान प्रतिशत रहा। बिहार के लोगों ने चुनाव की प्रक्रिया में बढ़ चढ़कर भाग लिया और रिकॉर्ड मतदान करके पूरे देश को एक बेहतरीन संदेश दिया।

जानकारी के मुताबिक ज्ञानेश कुमार आज सीतामढ़ी जाएंगे। सोमवार को बिहार दौरे के दूसरे दिन उनकी नालंदा जाने की योजना है । नालंदा में वे बूथ लेवल अधिकारियों के साथ जमीनी स्तर पर चुनाव संचालन के अनुभव, चुनौतियों और मतदाताओं तक पहुंच को लेकर चर्चा करेंगे। बताया गया है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के कार्यक्रमों में युवाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी, निर्वाचन साक्षरता, डिजिटल जागरूकता और लोकतंत्र में नागरिकों की सार्थक भागीदारी जैसे विषयों पर भी विमर्श होगा। नालंदा विश्वविद्यालय में सीईसी बीएलओ के साथ संवाद करेंगे जिसमें सैकड़ों की संख्या में बूथ लेवल कर्मी शामिल होने वाले हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं।

पटना में 17 अगस्त को एक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सीईसी इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक और राज्य निर्वाचन विभाग के कर्मी और अधिकारी शामिल होंगे। निर्वाचन कार्य में लगे कर्मी भी शामिल हो सकते हैं। उस सम्मेलन में चुनावी साक्षरता, ईसीआई नेट, वोटिंग के महत्व जैसे विषयों पर विमर्श होगा। ईसीआई लोगों के चुनाव संबंधि उत्सुकताओं और भ्रांतियों को सुलझाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त के बिहार दौरे को लोकतंत्र की मजबूती के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments