Saturday, August 1, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedIBPS क्लर्क भर्ती 2026 शुरू, 11,403 पदों के लिए आवेदन आज से;...

IBPS क्लर्क भर्ती 2026 शुरू, 11,403 पदों के लिए आवेदन आज से; जानें योग्यता और फीस

नई दिल्ली
 इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन IBPS में क्लर्क के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 01 अगस्त से शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार क्लर्क के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे इन पदों के लिए आज से आवेदन कर सकते हैं। आईबीपीएस की ओर से क्लर्क के कुल 11403 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार 21 अगस्त तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार करने के लिए 2 दिनों का समय दिया जाएगा।

कौन कर सकते हैं अप्लाई

  • उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • रिवर्ज कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।

रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना जरूरी है। एससी एवं एसटी, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 175 रुपये और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 850 रुपये निर्धारित की गई है।

एग्जाम पैटर्न
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा एक घंटे के लिए संचालित की जाएगी। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में सामान्य व वित्तीय जागरूकता, अंग्रेजी, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड आदि विषयों से 200 अंकों के 160 सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 125 मिनट के लिए संचालित की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments