Friday, July 31, 2026
Google search engine
Homeराज्यपंजाबसरकारी नौकरी का बड़ा अवसर! पंजाब में 2000 PTI टीचरों की भर्ती...

सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर! पंजाब में 2000 PTI टीचरों की भर्ती शुरू, हेल्पलाइन जारी और आवेदन प्रक्रिया आज से

चंडीगढ़ 
सरकारी शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा भर्ती निदेशालय (ERD), पंजाब ने PTI (Primary Cadre) के 2000 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जुलाई 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती पंजाब के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में Physical Training Instructor (PTI) के पदों पर की जाएगी। विस्तृत नोटिफिकेशन में पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य सभी जरूरी जानकारी नीचे दी गई है।

पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्राइमरी कैडर के 2,000 फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (पीटीआई) पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मोहाली स्थित डायरेक्टर एजुकेशन रिक्रूटमेंट (शिक्षा भर्ती निदेशालय) ने इसके लिए सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है।

विभाग के अनुसार भर्ती से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश 31 जुलाई को जारी किए जाएंगे, जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। यह भर्ती लंबे समय से सरकारी स्कूलों में रिक्त पड़े पीटीआई पदों को भरने के उद्देश्य से की जा रही है।

राज्यभर के हजारों युवा इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे। भर्ती पूरी होने के बाद सरकारी प्राथमिक स्कूलों में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी और खेल गतिविधियों को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 31 जुलाई को शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण नीति, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, आनलाइन आवेदन की तिथियां, आवश्यक दस्तावेज और अन्य नियम जारी किए जाएंगे।

अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी शिक्षा भर्ती निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट erd.punjab.gov.in पर देख सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों की सुविधा के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 0172-3115378 और ई-मेलrecruitment@punjabeducation.gov.in भी जारी किया है। आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की तकनीकी या अन्य समस्या आने पर अभ्यर्थी इन माध्यमों से संपर्क कर सकेंगे।

 

भर्ती की मुख्य जानकारी
    भर्ती विभाग: Education Recruitment Directorate (ERD), Punjab
    विभाग का नाम: School Education Department, Punjab
    पद का नाम: PTI (Primary Cadre)
    कुल पद: 2000
    विज्ञापन संख्या: E-888608/B.D.1/2026205729
    आवेदन शुरू: 31 जुलाई 2026
    आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन

आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क
    ESM / PWD: ₹500
    SC / ST / BC: ₹750
    अन्य सभी वर्ग: ₹1500

शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है। इसके साथ C.P.Ed / D.P.Ed / B.P.Ed में से कोई एक सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या डिग्री होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा—

    लिखित परीक्षा
    दस्तावेज सत्यापन
    मेडिकल परीक्षण

Punjab PTI Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    Latest Recruitment सेक्शन में जाएं।
    Punjab PTI (Primary Cadre) Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
    नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें।
    आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
    जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
    आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
    फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण तिथियां
    नोटिफिकेशन जारी: 30 जुलाई 2026
    ऑनलाइन आवेदन शुरू: 31 जुलाई 2026 (रात 12:01 बजे से)
    आवेदन की अंतिम तिथि: जल्द जारी की जाएगी

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments