Tuesday, July 28, 2026
Google search engine
Homeराज्यबिहार / झारखण्डबिहार के बेटे का कमाल, 20 मिनट की फिल्म ‘भगवान का दोस्त’...

बिहार के बेटे का कमाल, 20 मिनट की फिल्म ‘भगवान का दोस्त’ को मिली पहचान

पटना
 बिहार में फिल्म निर्माण की काफी संभावनाएं हैं। अररिया के फारबिसगंज के युवा फिल्मकार साजन कुमार ठाकुर ने अपनी प्रतिभा के दम पर बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनकी 20 मिनट की लघु फिल्म ‘भगवान का दोस्त’ का चयन प्रतिष्ठित 17 वें अहमदाबाद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए किया गया है। यह फिल्म महोत्सव आगामी 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अहमदाबाद में आयोजित होगा, जहां देश-विदेश की चयनित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। भगवान का दोस्त का चयन होना फारबिसगंज के लिए गौरव की बात मानी जा रही है।

फिल्म के चयन की खबर मिलते ही साजन कुमार ठाकुर, उनके परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। फारबिसगंज के पुराना बस स्टैंड स्थित होंडा शोरूम के पीछे वार्ड संख्या-8 निवासी दयानंद ठाकुर एवं सुलेखा देवी के पुत्र साजन कुमार ठाकुर ने अपनी स्कूली शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर, फारबिसगंज से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय के साइंस कॉलेज से स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के साथ-साथ फिल्म निर्माण के प्रति उनका जुनून लगातार बढ़ता रहा और इसी जुनून ने उन्हें लघु फिल्म निर्माण की ओर प्रेरित किया।

मुख्य भूमिका में साजन
वर्ष 2025 में साजन ने ‘भगवान का दोस्त’ का निर्माण किया। इस फिल्म की कहानी, पटकथा, निर्देशन और मुख्य भूमिका स्वयं साजन ने निभाई है। साजन के अनुसार ‘भगवान का दोस्त’ भावनात्मक व प्रेरणादायक फिल्म है, फिल्म में मुख्य भूमिका स्वयं साजन कुमार ठाकुर ने निभाई है। वहीं अनुराग कुमार, दीपक सिंह, आकाश जोशी, ऋषभ कुमार और सौरव केसरी ने सह कलाकार के रूप में अभिनय किया है। फिल्म के डीओपी एवं एडिटिंग की जिम्मेदारी चंदन प्रकाश पांडे ने निभाई है। फिल्म का गीत प्रतीक सूरी, बांसुरी वादन मनीष ऋजु तथा मिक्सिंग का कार्य रविरंजन ने किया है। इस घोषणा के बाद से अररिया में खुशी की लहर दौड़ गई है।

उपलब्धि का श्रेय माता-पिता को दिया
साजन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, बहन साक्षी ठाकुर, गुरु प्रो. सुमित रंजन और अधिवक्ता धनंजय कुमार को दिया। बताया कि फिल्म महोत्सव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ‘भगवान का दोस्त’ को उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी रिलीज किया जाएगा, ताकि आम दर्शक भी इस कहानी का आनंद ले सकें। उन्होंने कहा कि दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments