Sunday, October 4, 2026
Google search engine
Homeराज्यपंजाब27 CCTV कैमरों ने खोला मैड संधू मर्डर केस का राज, निहंग...

27 CCTV कैमरों ने खोला मैड संधू मर्डर केस का राज, निहंग समूह से विवाद बना अहम कड़ी

अमृतसर.

अमृतसर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद से पूरे शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

बीती रात 27 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं, आशंका है कि आरोपित अमृतसर के देहात क्षेत्र कंबो इलाके में छिपे बैठे है। पुलिस द्वारा मृतक के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे है।

जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपित
मैड संधू के हत्यारों की खोजबीन तेजी से हो रही है। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर गिल ने बताया कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस हर पहलू से इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शुरुआती जांच-पड़ताल में आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है और अब आरोपितों की तलाश के लिए अगला कदम बढ़ा दिया है।

गोल्डी ढ़िल्लों ने ली हत्या की जिम्मेदारी
खबर है कि मैड संधू की हत्या की जिम्मेदारी विदेश बैठे पटियाला के गैंग्स्टर गोल्डी ढिल्लों ने ली है। ऐसा कहा जा रहा है कि मैड संधू को काफी समय से जान से मारने की धमकियां आ रही थीं।

वायरल पोस्ट से हुआ खुलासा
वायरल पोस्ट में इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और जगतार तरनतारन ने ली है। गैंगस्टरों ने लिखा कि संधू नई जेनरेशन को खराब कर रहा था और जो भी इसका फेवर कर रहा है वह भी अपनी तैयारी कर रखें। जो भी इन्हें स्कूलों में चीफ गेस्ट बुला रहे हैं, उनको यह लास्ट वॉर्निंग है। इस तरह की हरकतें करने वाले पंजाब से बाहर रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments