Sunday, September 13, 2026
Google search engine
Homeराज्यमध्य प्रदेश​छ.ग. फेंसिंग एसोसिएशन की 20वीं वार्षिक आमसभा एवं महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

​छ.ग. फेंसिंग एसोसिएशन की 20वीं वार्षिक आमसभा एवं महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

​रायपुर,

छत्तीसगढ़ फेंसिंग एसोसिएशन की 20वीं वार्षिक आमसभा का आयोजन आज  को क्विंस  क्लब, रायपुर में किया गया।
​इस बैठक में संघ के अध्यक्ष  एस. प्रकाश, महासचिव  समीर खान, वर्किंग प्रेसिडेंट  अजीत सिंह पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  दिनेश गुप्ता,छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव  मो. अकरम खान, वालीवाल संघ से  नितिन पाण्डेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
​बैठक के दौरान पूर्व महासचिव महसचिव बशीर अहमद खान भी उपस्थित थे  समीर खान ने छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के सभी महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की तथा कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किए, जिस पर उपस्थित सभी जिला संघों के अध्यक्षों एवं सचिवों ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति प्रदान की।

अपने सम्बोधन मेँ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष  एस. प्रकाश (IAS) ने प्रदेश के सभी जिलों प्रमुखो के फेंसिंग के प्रचार के लिए आवश्यक सुझाव मांगे सभी के विचार सुनने के पश्चात् अपने उदबोधन मेँ कहा की आप सभी को अपने जिला मेँ फेंसिंग (तलवारबाज़ी ) की नर्सरी तैयार करने को ये खेल तभी प्रदेश के मुख्य धारा मेँ जुड़ पायेगा। उन्होंने कहा की अधिक से अधिक प्रशिक्षण शिविर एवं लगातर स्पर्धा से फेंसिंग का वातवरण निर्मित होगा, हम इसके विकास के सरकार से मिलने वाली हर सुविधा का लाभ दिलवाने का प्रयास करेंगे.  अकरम ने भी मुख्यमंत्री के खेल के प्रति नवीन योजना से अवगत कराया।
 अजित सिंह पटेल ज़ी ने सभी जिलों के सचिव से मंथली रिपोर्ट पर कार्य को कहा, फेंसिंग (तलवार बाज़ी )को बढ़ाने के लिए विकासखंड स्तर मेँ चयन प्रक्रिया कर प्रशिक्षण की व्यवस्था जिला संघ सुनिश्चित करें।
संघ के कोषाध्यक्ष  अखिलेश दुबे ने छत्तीसगढ़ मेँ  खेलों इंडिया फेंसिंग अ कादमी का प्रस्ताव जो बहरतरई बिलासपुर मेँ होना जो अभी तक लंबित हैँ ध्यान दिलाया, फेंसिंग खेल को छत्तीसगढ़ के साई सेंटर मेँ जोड़ने का प्रस्ताव रखा।
 निखिल जम्बूलकर ने फेंसिंग पंडित रविशंकर विश्व विद्यालय के खेल कैलेंडर मेँ जोड़े जाने का प्रस्ताव रखा।
​बैठक के मुख्य बिंदु एवं निर्णय:

​वार्षिक  एवं मासिक कार्ययोजना एवं क्षेत्रीय,जिला  पर स्पर्धा आयोजित कर राज्य प्रतियोगिताएं: संघ की वार्षिक कार्ययोजना तय की गई और संघ द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के स्थान निश्चित किए गए एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का कैलेंडर इस प्रकार जारी किया गया:

​सब-जूनियर प्रतियोगिता: रायपुर जिला अक्टूबर माह 
​जूनियर एवं सीनियर प्रतियोगिता: दुर्ग जिला दिसंबर माह 
​कैडेट बालक- बलिका 17 वर्ष प्रतियोगिता: कोरबा जिला नवम्बर 
​अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण: संघ द्वारा जानकारी दी गई कि प्रदेश की कु. नेहा यादव एवं दीपांशी नेताम हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग प्राप्त करने के लिए इटली प्रस्थान कर चुकी हैं।
​पुरस्कार एवं सम्मान: फेंसिंग के 05 खिलाड़ियों को इस वर्ष 'राज्य पुरस्कार' हेतु नामांकित किया गया था, जिन्हें यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इसके अलावा वर्ष 2026 में 5 खिलाड़ियों के नाम 'उत्कृष्ट खिलाड़ी' के रूप में घोषित किए गए।
​शासकीय सेवा में अवसर: संघ के 12 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी नीति के अंतर्गत सरकारी विभागों में नौकरी प्राप्त हुई है।
​खेल प्रोत्साहन प्रस्ताव:
​फेंसिंग खेल को 'हाई ग्रेड' (High Grade) श्रेणी की सूची में शामिल करवाने पर चर्चा की गई।
​राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों की खेल सूची में फेंसिंग को शामिल करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
​आगामी आयोजन: आगामी वर्ष में ऑल इंडिया चैंपियनशिप एवं सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित करवाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
​15 जिलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति:
​आज की इस वार्षिक बैठक में प्रदेश के 15 जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
​रायपुर: अखिलेश दुबे, आरती सिंह 
​दुर्ग: अर्पित तिवारी, मती केशवमणि पांडे
​कोरबा: तारिकेश मिश्रा
​मुंगेली: भूमेश पांडे
​दुर्ग ग्रामीण: ज्ञानचंद
​बालोद: मनमोहन सिंह वर्मा
​बेमेतरा: योगेश साहू
​खैरागढ़: प्रियंक कश्यप
​धमतरी: वेदप्रकाश
​गरियाबंद: बलराम यादव
​दुर्ग नगर निगम: निखिल जाबुलकर
जांजगीर चंपा से वरुण पाण्डेय,
प्रदेश फेंसिंग के उपाध्यक्ष  कमल रुपरेला,  आबिद,
​सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments