Tuesday, June 23, 2026
Google search engine
Homeराज्यबिहार / झारखण्डCBSE में कमाल! री-चेकिंग के बाद 500/500 अंक हासिल कर अवनी केजरीवाल...

CBSE में कमाल! री-चेकिंग के बाद 500/500 अंक हासिल कर अवनी केजरीवाल बनीं टॉपर

रांची 
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जब री-इवैल्यूएशन प्रोसेस के दौरान दोबारा कॉपी चेक हुई तो, रांची की अवनी केजरीवाल ने 100 प्रतिशत नंबर हासिल कर लिए. 13 मई को जारी किए गए बोर्ड रिजल्ट में अवनी को कम नंबर मिले थे लेकिन अब जब दोबारा से कॉपी चेक हुई तो, उन्होंने टॉप कर दिया. अवनी को अंग्रेजी कोर, अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, इकोनॉमिक्स और एप्लाइड मैथेमेटिक्स में शत-प्रतिशत अंक मिले हैं. वहीं, अतिरिक्त विषय ग्राफिक्स में उन्होंने 99 अंक हासिल किए हैं। 

आगे बिजनेस मैंनेजमेंट के क्षेत्र में बनाना चाहती हैं करियर 
अवनी के पिता मितेश केजरीवाल व्यवसायी हैं जबकि मां पूनम केजरीवाल गृहिणी हैं. अवनी आगे बिजनेस मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं और इसके लिए सीयूईटी-यूजी 2026 की परीक्षा भी दे चुकी हैं. अपनी सफलता पर अवनी ने कहा कि उन्हें अपनी मेहनत और प्रदर्शन पर पूरा भरोसा था, इसलिए उन्होंने री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया. उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और अपने मेंटर सचित सर को दिया है. अवनी की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार और स्कूल के लिए गर्व का विषय है, बल्कि झारखंड के हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा भी बन गई है। 

पहले आए थे 94 फीसदी 
बता दें कि जब अवनी का 13 मई को रिजल्ट आया था तो, उन्हें 94 प्रतिशत मिले थे लेकिन वह अपने नंबरों से खुश नहीं थीं. उन्हें अपनी मेहनत पर पूरा यकीन था इसलिए उन्होंने दोबारा से री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया था. अब जब रिजल्ट आया है तो उन्हें बेहद खुशी है। 

मिले 500 में से 500 नंबर 
दोबारा कॉपी चेकिंग के बाद जब 21 जून को रिजल्ट आया तो, अवनी ने 500 में से 500 नंबर हासिल किए. 21 जून के 87 प्रतिशत से अधिक छात्रों के परिणाम घोषित हुए हैं. अवनी की ये सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व का पल है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments