Monday, June 22, 2026
Google search engine
Homeमनोरंजनसामंथा की प्रेग्नेंसी को लेकर बड़ा दावा, डायरेक्टर के बयान के बाद...

सामंथा की प्रेग्नेंसी को लेकर बड़ा दावा, डायरेक्टर के बयान के बाद मीडिया पर चर्चा तेज

मुंबई 

साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी गलियारों तक हर तरफ बस एक ही चर्चा है कि 39 साल की सामंथा जल्द ही मां बनने वाली हैं. दिसंबर 2025 में मशहूर फिल्म डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद, अब यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

हालांकि, शुरुआत में सामंथा या राज की तरफ से इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ वीडियोज ने इन अफवाहों को हवा दे दी. इन वीडियो में सामंथा अपनी नई फिल्म 'मा इंटी बंगारम' की सक्सेस पार्टी के दौरान अपना बेबी बंप छिपाती नजर नहीं आईं, जिसके बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. इस खास मौके पर उनके पति राज निदिमोरु भी उनके साथ मौजूद थे। 

डायरेक्टर ने प्रेग्नेंसी पर लगाई  मुहर
सामंथा की प्रेग्नेंसी को लेकर चल रहे कयासों पर अब पूरी तरह से विराम लग चुका है. फिल्म 'मा इंटी बंगारम' की डायरेक्टर बीवी नंदिनी रेड्डी ने खुद 'सिनेमा एक्सप्रेस' को दिए एक इंटरव्यू में इस खुशखबरी की पुष्टि की है. उन्होंने बेहद खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'सामंथा की प्रेग्नेंसी बिल्कुल सही समय पर सामने आई है, क्योंकि हमारी फिल्म 'मा इंटी बंगारम' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कामयाबी हासिल कर चुकी है। 

एक पब्लिक इवेंट में सामंथा के बेबी बंप दिखने और बिना किसी ऑफिशियल अनाउंसमेंट के मीडिया के सामने आने के सवाल पर फिल्ममेकर ने बताया कि यह एक्ट्रेस का बेहद सोच-समझकर लिया गया फैसला था. रिपोर्ट्स की मानें तो साल के आखिर तक सामंथा की डिलीवरी होने की उम्मीद है। 

राज और सामंथा की शादी
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु की शादी की बात करें, तो दोनों ने दिसंबर 2025 में कोयंबटूर स्थित सद्गुरु के ईशा योग सेंटर के पवित्र लिंग भैरवी मंदिर में सात फेरे लिए थे. लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने बेहद निजी तरीके से शादी करने का फैसला किया, जिसमें सिर्फ उनके परिवार के लोग और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। 

दोनों की ही है यह दूसरी शादी
यह शादी सामंथा और राज दोनों के लिए ही जिंदगी की एक नई शुरुआत है, क्योंकि यह दोनों की ही दूसरी शादी है. इससे पहले डायरेक्टर राज निदिमोरु की शादी श्यामली डे से हुई थी, जबकि सामंथा ने साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य से पहली शादी की थी. चर्चा है कि सामंथा और राज की पहली मुलाकात सुपरहिट वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' की शूटिंग के दौरान हुई थी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments