Thursday, June 18, 2026
Google search engine
Homeराज्यपंजाबस्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता, पटियाला में 16 संदिग्ध मरीज मिले, 5...

स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता, पटियाला में 16 संदिग्ध मरीज मिले, 5 अस्पताल में भर्ती

पटियाला.

पटियाला में पीलिया (हैपेटाइटिस-ए) के फैलने का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 5 मामले पॉजीटिव पाए गए हैं, जबकि 16 संदिग्ध मामलों की पहचान की गई है। कार्यकारी सिविल सर्जन डॉ. कुशलदीप गिल ने बताया कि ये मामला सरहिंदी गेट के निकट स्थित डोगरा मोहल्ला क्षेत्र से सामने आए हैं।

इस इलाके की आबादी 1,119 है, जो 243 घरों में निवास करती है। 10 जून को आई.डी.एस.पी. लैबोरेटरी, माता कौशल्या अस्पताल, पटियाला से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार डोगरा मोहल्ला के 2 मरीजों में हैपेटाइटिस-ए और एक मरीज में हैपेटाइटिस-ई की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 2 और मरीजों की पुष्टि हुई है। डॉ. गिल ने बताया कि अब तक पीलिया के 16 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। प्रभावित लोगों की आयु 4 वर्ष से 48 वर्ष के बीच है। प्रारंभिक जांच में यह संक्रमण दूषित पानी के माध्यम से फैलने की आशंका जताई गई है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल 5 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। कल शाम पांच एच-2-एस पानी के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए थे और आज पांच अन्य नमूने लेकर सरकारी प्रयोगशाला, खरड़ भेजे गए हैं। प्रभावित मरीजों से कल चार रक्त नमूने लिए गए थे, जिनमें से 3 हैपेटाइटिस-ए पॉजीटिव पाए गए। आज चार और रक्त नमूने एकत्र किए गए हैं, जिनकी जांच कल की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments