Monday, June 15, 2026
Google search engine
Homeराज्यपंजाबपंजाब में नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार, अमृतसर पुलिस ने दुबई कनेक्शन...

पंजाब में नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार, अमृतसर पुलिस ने दुबई कनेक्शन वाले नेटवर्क का किया भंडाफोड़

अमृतसर.

नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से 30.045 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक कथित तस्कर के संपर्क में थे, जो दुबई से पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था। पुलिस के अनुसार, यह नेटवर्क सीमा पार से आने वाली हेरोइन की खेप को पंजाब तक पहुंचाने और फिर विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करने का काम करता था।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी तस्कर के निर्देशों पर तय स्थानों से नशीले पदार्थ प्राप्त करते थे और उन्हें आगे वितरित करते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। बरामद हेरोइन की मात्रा को देखते हुए इसे हाल के समय की बड़ी सफलताओं में शामिल किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments