Thursday, October 22, 2026
Google search engine
Homeराज्यमध्य प्रदेशऊर्जा क्षेत्र में MP की उपलब्धि, न्यूनतम ट्रांसमिशन लॉस के लिए प्रदेश...

ऊर्जा क्षेत्र में MP की उपलब्धि, न्यूनतम ट्रांसमिशन लॉस के लिए प्रदेश को फिर मिला राष्ट्रीय सम्मान

वेस्टर्न रीजन में सबसे कम ट्रांसमिशन लॉस के लिए प्रदेश को लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय सम्मान : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल

मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) को वेस्टर्न रीजन में सबसे कम ट्रांसमिशन लॉस (2.60 प्रतिशत)दर्ज करने के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पावर लाइन ट्रांसटेक इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। कंपनी को यह सम्मान लगातार दूसरे वर्ष प्राप्त हुआ है।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने इस उपलब्धि पर एमपी ट्रांसको  के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रदेश की सुदृढ़ विद्युत ट्रांसमिशन व्यवस्था, तकनीकी दक्षता, नवाचारों और निरंतर सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ट्रांसमिशन लॉस को न्यूनतम रखते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। एमपी ट्रांसको की ओर से अतिरिक्त मुख्य अभियंता  आरसी शर्मा एवं  वसंत कर्नाड ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

ट्रांसमिशन क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली विद्युत कंपनियों को दिया जाता है पुरस्कार

भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय से मान्यता प्राप्त इस प्रतिष्ठित मंच से दिया जाने वाला यह पुरस्कार पावर सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय पत्रिका पावर लाइन द्वारा स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य भारतीय विद्युत ट्रांसमिशन क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली विद्युत कंपनियों को प्रोत्साहित करना है।

वेस्टर्न रीजन में शामिल हैं पांच राज्य और दो केंद्रशासित प्रदेश

वेस्टर्न रीजन में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और गोवा सहित पांच राज्य शामिल हैं। इसके अलावा, केंद्रशासित प्रदेश दमन एवं दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली भी इस क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।         

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments