Wednesday, October 21, 2026
Google search engine
Homeराज्यजींद पुलिस की कमान संभालेंगी IPS उपासना, अनिल विज से बहस के...

जींद पुलिस की कमान संभालेंगी IPS उपासना, अनिल विज से बहस के चलते सुर्खियों में रहीं अधिकारी

जींद.

मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के छह और हरियाणा पुलिस सेवा (एचपीएस) के 28 अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया। इस लिस्ट में एसपी उपासना भी शामिल हैं।

गृह सचिव सुधीर राजपाल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, आइपीएस कुलदीप सिंह को जींद के एसपी पद से हटाकर एसपी सीआइडी (मुख्यालय) के साथ एसपी एटीएस का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। एसपी-सीआईडी उपासना को जींद का एसपी नियुक्त किया गया है।

कौन हैं IPS उपासना?
उपासना यादव साल 2017 बैच की आइपीएस अफसर हैं। वह हरियाणा के रेवाड़ी के अंतर्गत गांव नांगल मूंदी की रहने वाली हैं। उन्हें आईपीएस में हरियाणा काडर ही मिला था। हैदराबाद में सिविल सर्विसेज में चयनित सफल उम्मीदवारों के फाउंडेशन कोर्स पूरा होने के बाद उपासना ने नेशनल पुलिस अकादमी हैदराबाद में ज्वाइन किया था। इसके बाद उन्हें काडर अलॉट किया गया था। इससे पहले उपासना, कई जिलों में एसपी के पद पर रह चुकी हैं। मौजूदा समय में वह सीआईडी-एसपी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

ट्रेनिंग के दौरान कुरुक्षेत्र में मिली जिम्मेदारी
उपासना यादव ट्रेनिंग पीरियड के समय कुरुक्षेत्र में थाना प्रभारी और पुलिस उपाधीक्षक के तौर पर कार्यरत रह चुकी हैं। उपासना हिसार की एएसपी भी रहीं हैं। उपासना ने यूपीएससी द्वारा जारी परिणामों में अखिल भारतीय स्तर पर 596वां स्थान पाया था जबकि ओबीसी में उन्हें 95वां स्थान मिला था। उपासना यादव ने शुरू से ही एक मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने आईआईटी में भी टॉप किया था। 10वीं की परीक्षा में पूरे प्रदेश में पहले नंबर पर रही उपासना ने दसवीं तक की पढ़ाई अपने गांव के ही भारतीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हासिल की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments