Wednesday, October 21, 2026
Google search engine
Homeराज्यपिता बनने के तुरंत बाद अशोक का कमाल, Asian Games में भारत...

पिता बनने के तुरंत बाद अशोक का कमाल, Asian Games में भारत को दिलाया सिल्वर मेडल

गोहाना.

घर में बेटी ने आंखें खोलीं तो हजारों किलोमीटर दूर जापान में पिता अशोक मलिक ने देश के लिए रजत पदक जीत लिया। परिवार में नन्हीं परी के आने की खुशियां थीं और जापान में अशोक देश का नाम रोशन करने के लिए दमखम दिखा रहे थे।

पत्नी गीतिका ने तीन दिन पहले बेटी को जन्म दिया था। इसी दौरान अशोक ने एशियाई पैरा खेलों में रजत पदक जीतकर परिवार की खुशियां दोगुनी कर दीं। अशोक अभी तक बेटी का चेहरा ठीक से नहीं देख पाए हैं, लेकिन उन्होंने अपनी जीत उसे समर्पित की है। घर लौटने पर वह नन्हीं परी को पदक पहनाकर उसके जन्म की खुशी मनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पदक उनके लिए बेहद खास है। बेटी के जन्म और देश के लिए पदक जीतने की खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। गोहाना में मोर चौक के पास रहने वाले अशोक मलिक ने जापान में आयोजित एशियाई पैरा खेलों की पुरुषों की 65 किलो पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments