Tuesday, October 20, 2026
Google search engine
Homeराज्यपंजाबबेंगलुरु जाने वालों के लिए खुशखबरी, चंडीगढ़ से आधी रात को भी...

बेंगलुरु जाने वालों के लिए खुशखबरी, चंडीगढ़ से आधी रात को भी मिलेगी फ्लाइट

चंडीगढ़.

शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। धीरे-धीरे 24 घंटे उड़ान संचालन की दिशा में काम हो रहा है और इसी को ध्यान में रखकर विंटर शेड्यूल तैयार किया गया है।

विंटर शेड्यूल में अब आधी रात के बाद भी चंडीगढ़ एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट उड़ान भरेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह फ्लाइट रात 12:45 बजे रवाना होगी। वहीं, मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट रात 12:20 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। ऐसे में देर-रात विमानों की आवाजाही बढ़ने से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। वैसे तो एयरपोर्ट को 24 घंटे ऑपरेशनल बताया जाता था, लेकिन देर रात उड़ानों का संचालन सीमित था। समर शेड्यूल में चंडीगढ़ से रात 10:55 बजे पुणे के लिए आखिरी उड़ान रवाना होती थी। इसके बाद रात में कोई दूसरी फ्लाइट टेकऑफ नहीं करती थी। अब विंटर शेड्यूल में नई टाइमिंग से एयरपोर्ट पर परिचालन समय बढ़ेगा। 

बेंगलुरु से शारजाह होकर लौटेगी फ्लाइट
विंटर शेड्यूल के तहत एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट दोपहर 12:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी, जोकि सुबह 9:10 बजे बेंगलुरु से उड़ान भरेगी। इसके बाद दोपहर 1:50 बजे यह शारजाह के लिए रवाना होगी और रात 11:05 बजे वापस चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद यही विमान रात 12:45 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगा। इस फ्लाइट का फ्लेक्सी फेयर के आधार पर किराया 7,823 रुपये बताया गया है।

मुंबई से रात में पहुंचेगी इंडिगो की फ्लाइट
विंटर शेड्यूल में मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी देर रात संचालित होगी, जोकि रात 10:05 बजे मुंबई से उड़ान भरकर करीब सवा दो घंटे 12:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगा। इस फ्लाइट का फ्लेक्सी फेयर के आधार पर किराया 9,823 रुपये बताया गया है। अभी चंडीगढ़ से मुंबई के लिए सुबह 5:15 बजे रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट दिन की पहली उड़ान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments