Monday, October 19, 2026
Google search engine
Homeराज्यपंजाबजालंधर में पटाखा मार्केट के लिए जगह तय, राओवाली में लगेंगी दुकानें;...

जालंधर में पटाखा मार्केट के लिए जगह तय, राओवाली में लगेंगी दुकानें; 10% महंगे हुए पटाखे

जालंधर 
दशहरा-दिवाली सिर पर होने के बावजूद जालंधर में अस्थाई पटाखा मार्केट लगाने को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति अब खत्म होती दिखाई दे रही है। जिला प्रशासन ने पठानकोट रोड पर स्थित गांव राओवाली में 5.5 एकड़ जमीन पर अस्थायी पटाखा मार्केट लगाने की अनुमति दे दी है। प्रशासन की ओर से अनुमति के साथ सुरक्षा, ट्रैफिक और दुकानों की व्यवस्था को लेकर कई शर्तें भी निर्धारित की गई हैं। प्रशासन की ओर से जिस जमीन को पटाखा मार्केट के लिए मंजूरी दी गई है, उसे अजय पार्क के नाम से जाना जाता है। यह जमीन गोस्वामी परिवार से संबंधित है। जानकारी के अनुसार पटाखा कारोबारियों से जुड़ी एसोसिएशनों ने इस जमीन को 5 साल के लिए पटाखा मार्कीट लगाने के उद्देश्य से लीज पर लिया है।

फिलहाल इस जमीन पर धान की फसल खड़ी है। पटाखा मार्केट लगाने के लिए फसल को पूरी तरह पकने से पहले ही काटना पड़ेगा। इसके लिए जिस किसान की जमीन पर यह फसल लगी हुई है, उसे फसल का मुआवजा दिया जा रहा है। इसके बाद ही जमीन को मार्केट के लिए तैयार करने और प्रशासन की ओर से तय सुरक्षा शर्तों को पूरा करने की प्रक्रिया होगी। पता चला है कि इस बार भी भाजपा नेता के.डी. भंडारी ने ही अपने स्तर पर प्रयास करके शहर के पटाखा कारोबारियों को राहत दिलाई है।

कई ग्रुपों में बंटे कारोबारी, कई प्रधान लगातार कर रहे थे प्रयास 
जालंधर में पटाखा कारोबारियों के कई अलग-अलग ग्रुप/एसोसिएशन हैं। इनमें भंडारी, महाजन, जैन, तलवाड़, धीरज, राणा और बाहरी ग्रुप शामिल हैं। पटाखा मार्केट की जगह को लेकर पिछले दिनों इनसे जुड़े कुछ प्रतिनिधियों की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे थे जो कई सप्ताह की मेहनत के बाद ही सफल हुए हैं ।

गौरतलब है कि पटाखा मार्कीट के लिए पिछले दिनों लैदर काम्पलैक्स के पास खाली प्लाट और कई अन्य विकल्पों पर चर्चा हुई थी, लेकिन कोई जगह अंतिम रूप से तय नहीं हो पाई थी। अब राओवाली की 5.5 एकड़ जमीन को प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद पटाखा मार्कीट के लिए रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि पटाखा मार्कीट इस ओर आने से जहां रेरू चौक पर ट्रैफिक का दबाव और बढ़ जाएगा वहीं राओवाली को जाती धोगड़ी रोड की खराब हालत भी काफी परेशानी पैदा करेगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments