Tuesday, October 20, 2026
Google search engine
Homeराज्यपंजाबफ्रांस में होगी चंडीगढ़ के विरासती फर्नीचर की नीलामी, 9 दुर्लभ वस्तुएं...

फ्रांस में होगी चंडीगढ़ के विरासती फर्नीचर की नीलामी, 9 दुर्लभ वस्तुएं होंगी शामिल

चंडीगढ़.

चंडीगढ़ की ऐतिहासिक विरासत से जुड़े फर्नीचर की विदेशों में नीलामी का मामला एक बार फिर सामने आया है। फ्रांस के एक नीलामी घर में 25 अक्टूबर को प्रसिद्ध फ्रांसीसी वास्तुकार पीयर जेनरे द्वारा डिजाइन किए गए नौ फर्नीचर की नीलामी प्रस्तावित है।

इनमें कई फर्नीचर ऐसे हैं, जिनके संबंध में नीलामी कैटलॉग में चंडीगढ़ के प्रशासनिक भवनों का उल्लेख किया गया है। इनकी अनुमानित कीमत 1.73 करोड़ से 2.30 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है।

तत्काल हस्तक्षेप की उठी मांग 
इस मामले में एडवोकेट और हेरिटेज प्रोटेक्शन सेल (एचआइपीसी) के सदस्य अजय जग्गा ने विदेश मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और चंडीगढ़ प्रशासन के संस्कृति सचिव को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने नीलामी से पहले फर्नीचर की उत्पत्ति, स्वामित्व और उसे विदेश ले जाने की वैधता की जांच कराने की अपील की है। जग्गा के अनुसार, नीलामी घर पेरिस ओइस एंकर (Paris Oise Enchères) की ओर से 25 अक्टूबर को फ्रांस के शांति स्थित शहर शांति (Chantilly) में 'लक्स, आर्ट एंड क्यूरियोसिटीज' नीलामी आयोजित की जानी है। इसमें शामिल नौ वस्तुओं की सूची और तस्वीरें भी अधिकारियों को भेजी गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments